पाकिस्तान से कनेक्शन! गर्भवती से छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर का चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान से कनेक्शन! गर्भवती से छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर का चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान
20 Apr 2026, 11:17 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोपी हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन अब जो नई बात सामने आई है उसने पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर का पाकिस्तान कनेक्शन जो सामने आया है। जी हां, राहुल गुर्जर हथियारों की सप्लाई के लिए पाकिस्तान में संपर्क कर चुका है।

पाकिस्तान में कर रहा था हथियार सप्लाई!

पुलिस की पूछताछ में राहुल गुर्जर ने बताया कि उसने हथियारों की सप्लाई के लिए पाकिस्तान में किसी से संपर्क किया था। उसने एक वेबसाइट के जरिए पाकिस्तान में हथियार सप्लाई करने की बात की थी। इसके लिए 3 लाख रुपए का सौदा भी हो चुका था। अब ये सौदा हुआ या नहीं, आरोपी ने पाकिस्तान में हथियार भेजे या नहीं, इसकी जांच पुलिस और सुरक्षा करेंगी क्योंकि आरोपी ने ये कहा है कि ये सौदा पूरा नहीं हो पाया क्योंकि उसने उन लोगों के बाद में बातचीत बंद कर दी थी।

इस नए कनेक्शन के बाद पुलिस अब मध्य प्रदेश से लेकर हर उस जगह और हर उन लोगों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, जहां-जहां ये हिस्ट्रीशीटर गया था और रहा था। इससे पुलिस अदालत में पेश की जाने वाली चार्जशीट में आरोपों को और पुख्ता तरीके से रख पाएगी।

AK-47 जैसे हथियारों की सप्लाई का आरोप

राहुल गुर्जर पर AK-47 जैसे हथियार की सप्लाई करने की मामला भी सामने आया था। जिसके तहत उस पर आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा लूट, डकैती और छोड़छाड़ जैसे संगीन आरोपों में भी कुल 33 केस दर्ज हैं। मध्य प्रदेश के अलावा जयपुर में ईस्ट जिले में रामनगरिया, सांगानेर और बजाज नगर में केस दर्ज है।आरोपी हिस्ट्रीशीटर मुरैना के कोर्ट में सरेंडर होने गया था। लेकिन आप उसकी चतुराई तो देखिए वो वहां पर दाढ़ी-मूंछ हटवाकर पहुंचा था ताकि जयपुर पुलिस की नजर से बचा जा सके और जयपुर केस से बचने तक यहां की जेल में समय काट सके। बता दें कि जिस केस में वो सरेंडर होने गया था वो जयपुर के छेड़छाड़ का नहीं बल्कि 2018 में उसकी एक डकैती का था।

ये भी पढ़ें- गर्भवती से छेड़छाड़ करने वाला हिस्ट्रीशीटर एमपी में गिरफ्तार, क्लीनशेव कराकर सरेंडर होने पहुंचा था कोर्ट


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.