ट्रेन में चढ़ने समय गिरी महिला यात्री, जोधपुर रेलवे स्टेशन की घटना, जानें कैसे बची जान?

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक महिला यात्री की जान बाल-बाल बच गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला यात्री साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास करती है। इस दौरान उसका पैर फिसल जाता है। इस दौरान वह प्लेटफाॅर्म और ट्रेन के बीच में गिर जाती है। उस दौरान वहां पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवान तत्परता दिखाते हुए महिला को खींचकर बाहर निकाल लेते हैं।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार रात्रि की है। जब साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही थी। उस दौरान महिला यात्री शहनाज बानो चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है लेकिन उनका पैर फिसल जाता है और वह प्लेटफाॅर्म और ट्रेन के बीच में फंस जाती है।
महिला को गिरते देख प्लेटफाॅर्म पर मौजूद महिला काॅन्स्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया और महिला की जान बच गई। इसके बाद महिला को दूसरी ट्रेन पर बैठाकर घर को भेजा गया। मामले में डीआरएम ने महिला काॅन्स्टेबल की तारीफ की और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
इस लिंक को शेयर करें

