धुआंधार एक्शन में किरोड़ी मीणा, बैंक पहुंचकर कर दिया 1150 करोड़ के घोटाले का खुलासा

Kirodi Lal Meena: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों धुआंधार एक्शन में हैं। खाद-बीज के बाद अब वो फसल बीमा में घोटाले को लेकर एक्टिव हैं। शुक्रवार को वे चुरू के सालासर पहुंचे। जहां उन्होंने SBI ब्रांच में अचानक पहुंचकर फाइलें खंगाल डालीं। जैसे ही मंत्री बैंक में पहुंचे, अधिकारी-कर्मचारी सकपका गए। उनमें अफरा-तफरी मच गई। मंत्री सीधे बैंक के अंदर गए और अधिकारियों को बिठाकर फाइलें खंगालना शुरू कर दिया। उन्होंने फसल बीमा में करीब 1150 करोड़ रुपए के घोटाले का दावा किया।
सालासर पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा!@DrKirodilalBJP @BJP4Rajasthan #RajasthanNews #Kirodilalmeena #Politics pic.twitter.com/AuUV1H4AIW
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) February 13, 2026
किरोड़ी लाल मीणा ने खंगाल डाली सारी फाइलें
किरोड़ी लाल मीणा ने बैंक के अंदर की सारे कागजातों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी भी एकदम सतर्क नजर आने लगे। किरोड़ी लाल मीणा ने 71 संदिग्ध खातों की पहचान की। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जो-जो इस घोटाले में शामिल है उसे बख्शा नहीं जाएगा। एक-एक की जांच होगी।
किस तरह का है घोटाला?
किरोड़ी लाल मीणा की इस जांच में जो बात सामने आई है। उसने कई काले कारनामों को उजागर किया है। जांच में सामने आया है कि फसलों का बीमा का प्रीमियम तो सालासर में कटा है लेकिन जमीन बीकानेर में दिखा दी गई है। ऐसी गड़बड़ियों से कागज भरे पड़े हैं। किरोड़ी ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए कहा कि फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड, बेनामी और भूमिहीन लोगों के नाम पर बीमा क्लेम उठाने की जो साजिश रची गई है, उसका खुलासा जल्द होगा। उन्होंने करीब 1150 करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका जताई है। दूसरी तरफ किरोड़ी लाल मीणा का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है कि बैंक में खुद उन्होंने दस्तावेज देखे। अधिकारियों से जानकारी ली। बैंक में फाइलें खंगाली यानी अब किरोड़ी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अगर गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी।
इस लिंक को शेयर करें

