जोधपुर में गणगौर यात्रा पर विशेष समुदाय के लोगों ने की पत्थरबाजी, महिलाओं-श्रद्धालुओं पर किया हमला

जोधपुर में गणगौर यात्रा पर विशेष समुदाय के लोगों ने की पत्थरबाजी, महिलाओं-श्रद्धालुओं पर किया हमला
राजस्थान
28 Mar 2026, 04:57 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Makrana Gangaur Yatra Violence: जोधपुर के मकराना में शुक्रवार शाम निकल रही गणगौर की यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गयी और पत्थरबाजी से इलाके में तनाव फैल गया। गणगौर यात्रा में शामिल महिलाओं और श्रद्धालुओं पर मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने पत्थर फेंके, जिससे कई गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, मकराना में शाम को गणगौर की यात्रा निकल रही थी। यात्रा में तीन ट्रैक्टर भी शामिल थे। इसी दौरान तीन नशे में धुत मुस्लिम लड़के बाइक चलाते हुए ज़बरदस्ती गणगौर सवारी में घुसने की कोशिश करने लगे। जब यात्रा में चल रहे ट्रैक्टर चालकों और स्थानीय युवकों ने उन्हें रोका, तो नशे में धुत लड़कों ने हंगामा शुरू कर दिया और सवारी वाली गाड़ी को टक्कर मार दी।

इसके बाद युवकों ने महिलाओं से बदतमीजी करना शुरू कर दिया और थोड़ी ही देर में पास की एक बिल्डिंग की छत से पथराव शुरू हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान यात्रा वाली भीड़ ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। भीड़ में कुछ विदेशी टूरिस्ट भी फंस गए थे।

घटना के बाद इलाके में लम्बे समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने और पथराव के लिए इस्तेमाल की गयी अवैध इमारत की जांच की मांग की है।

डीसीपी ने बताया कि फ़िलहाल स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ितों की लिखित शिकायत पर FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। साथ ही, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.