शादी मुकेश भाकर की और नप गए IPS समेत 6 अधिकारी, जानिए क्या है मामला?

शादी मुकेश भाकर की और नप गए IPS समेत 6 अधिकारी, जानिए क्या है मामला?
राजस्थान
08 Apr 2026, 06:50 pm
रिपोर्टर :

Mukesh Bhakar Wedding: राजस्थान में बीते महीने लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा (Komal Meena) की शादी बेहद चर्चित हुई थी। लेकिन अब इस शादी के चक्कर में एक IPS समेत 6 अधिकारियों को नोटिस थमा गया है। ये शादी 9 मार्च को हुई थी। इस दिन जयपुर-सीकर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। जिसका स्पष्टीकरण ही इन अधिकारियों से मांगा गया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी नोटिस में जांच पूरी होने के बाद कई अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

एक महीने बाद याद आई जनता की तकलीफ?

दरअसल 9 मार्च 2026 को ये कार्यक्रम जयपुर के एंजल रिसॉर्ट में हुआ था। इस समारोह में कई बड़े नेता मौजूद थे। जिसकी वजह से सीकर रोड पर घंटों जाम लगा रहा था। VIP मूवमेंट के चलते यातायात बुरी तरह चरमरा गया था। इस पर पुलिस मुख्यालय ने जाम से जुड़े तथ्यों की जांच लगातार जारी रखी।

राहत की बात ये रही कि स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश ने करीब एक महीने तक मामले की समीक्षा की। CCTV फुटेज, ड्यूटी चार्ट और उस दिन तैनात टीम की जिम्मेदारियों की गहन छानबीन के बाद इसके बाद सामने आया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट में गंभीर लापरवाही हुई। कई महत्वपूर्ण लोग भी इस जाम में फंस गए थे। इसी आधार पर अब संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इन पर हुई कार्रवाई?

जिन अधिकारियों को नोटिस दिया गया है उनमें ACP चौमूं (IPS), ट्रैफिक इंसपेक्टर, हरमाड़ा SHO समेत 6 अधिकारी शामिल हैं। इनके जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2026 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.