Sirohi: राम नवमी की शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश

Sirohi: राम नवमी की शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
राजस्थान
28 Mar 2026, 10:29 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Ram Navami in Sirohi: राम नवमी के मौके पर सिरोही में धार्मिक भाईचारा देखने को मिला। पिंडवाड़ा में श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिस पर मुस्लिम समुदाय ने फूल बरसाकर इसका स्वागत किया और सामाजिक सद्भावना-भाईचारे का पैगाम दिया।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली शोभायात्रा

श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा का नेतृत्व भाजपा राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने किया। जब ये यात्रा गांव की जामा मस्जिद के पास पहुंची तब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाए और सम्मान के साथ स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने का आह्वान किया।

ये गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों के पर्व आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ मनाए जाने चाहिए। राम नवमी जैसे मौके पर सभी समुदायों का मिलकर स्वागत करना सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीवंत मिसाल है।

इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समाज के कई नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने एक-दूसरे को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आखिर में सभी ने देश में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.