Ajmer: अजमेर में माता के जागरण में सिंगर ने गा दी कव्वाली, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Ajmer News: अजमेर में देवी जागरण में मुसलमानों के कव्वाली गाने का मामला सामने आया है। यहां के नगरा इलाके में नवरात्र के मौके पर देवी जागरण का ये मामला है। यहां पर सिंगर जॉन अजमेरी ने ये गाना गाया। जैसे ही उन्होंने कव्वाली गानी शुरू की लोगों ने बवाल मचा दिया। मामला बढ़ता देख सिंगर को बीच में ही जागरण छोड़ना पड़ा। इतना ही नहीं जब ये सिंगर दूसरी जगह के जागरण कार्यक्रम में शामिल हुआ, तो हिंदूवादी संगठनों ने वहां पहुंचकर उसे बाहर करवा दिया।
भजन संध्या में कव्वाली 🤣🤣
तुम लोग बेवकूफ हो या जान बुझ कर इस तरह की हरकतें करते हो बे
फिर कहते हो बजरंग दल ने हमको कूट दिया मामला अजमेर राजस्थान का है pic.twitter.com/0ASKLVovOL
— दे भचीड़ (@PropagandaRaid) March 23, 2026
वीडियो भी हो रहा वायरल
नगरा इलाके के इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि सिंगर जॉन अजमेरी भजन के बीच में कव्वाली शुरू करने लगा। इसके बोल थे- ‘दूल्हा बना है मेरा ख्वाजा अजमेर’।
लोगों ने इसका काफी विरोध किया। वे अब ये शिकायत कर रहे है कि जब सिंगर को पता है कि वो एक देवी के जागरण में आया हुआ है तो वो भजन छोड़कर कव्वाली क्यों गाने लगा। ये तो सीधा-सीधा हमारे धर्म का मजाक है। इस मामले को लेकर सोसाइटी में तनाव का माहौल है। वहीं हिंदू संगठनों ने अब जागरण आयोजकों से सिंगर जॉन अजमेरी को बुलाने से मना किया हुआ है और आगे ऐसा ना करने की अपील की है।
इस लिंक को शेयर करें

