20 लाख में हिस्ट्रीशीटर से डील, ऑडियो वायरल होने पर नागौर डीएसटी टीम लाइन हाजिर, 2 काॅन्स्टेबल सस्पेंड

20 लाख में हिस्ट्रीशीटर से डील,  ऑडियो वायरल होने पर नागौर डीएसटी टीम लाइन हाजिर, 2 काॅन्स्टेबल सस्पेंड
राजस्थान
15 Apr 2026, 01:04 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

नागौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पुलिसवालों ने तस्करी में दर्ज एक मामले से हिस्ट्रीशीटर का नाम हटाने के लिए 20 लाख रुपये में डील की। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद नागौर एसपी रोशन मीणा ने कार्रवाई करते हुए जिले की डीएसटी टीम को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं काॅन्स्टेबल दिनेश और बलदेव को सस्पेंड किया गया है। एसपी रोशन मीणा ने मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन को सौंपी है।

मामले में डीएसटी के प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश चंद यादव, हेड काॅन्स्टेबल ओमप्रकाश, काॅन्स्टेबल सुरेश कुमार, चंदाराम और चर्तुभुज को पुलिस लाइन में पेश होने का आदेश दिया है।

पूरा मामला अशोक भाटी के घर पर दबिश देने से जुड़ा है। दरअसल अशोक और काॅन्स्टेबल दिनेश के बीच नीमच थाने में दर्ज तस्करी के एक मामले से नाम हटवाने के लिए 2 लाख में डील हुई। जब इस पैसे से बात नहीं बनी और नाम नहीं हटा तो 20 लाख रुपये की पेशकश का जिक्र हुआ। डील फाइनल हो गई इसके बाद पुलिस के घर आने से अशोक गुस्सा हो गया और उसने घर पहुंची पुलिस टीम पर अपने पालतु कुत्ते से हमला करवा दिया। इसके बाद डीएसटी टीम ने अशोक, दिनेश और प्रहलाद, अशोक के पड़ोसी गुमानाराम और उसकी पत्नी मंजू पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.