पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले लगी आग, आग बुझाने में जुटी कई दमकलें

राजस्थान
20 Apr 2026, 03:02 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary
Pachpadra refinery fire Barmer: बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई है। कल यानी 21 अप्रैल को पीएम मोदी इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। फिलहाल मौके पर कई दमकलें आग बुझाने में जुटी है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अंदर काम कर रहे कार्मिकों को निकाला गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सीएम भजनलाल शर्मा भी आज रिफाइनरी का उद्घाटन करने के लिए जाने वाले थे।
मोदी के दौरे के एक दिन पहले लगी पचपदरा रिफाइनरी में आग!!@narendramodi @BJP4Rajasthan @PMOIndia @BhajanlalBjp pic.twitter.com/vU4JoxGspg
— Bharat Raftar TV (@BharatRaftarTV) April 20, 2026
इस लिंक को शेयर करें

