THU, 05 FEBRUARY 2026

राजस्थान विधानसभा में हंगामा! कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने BJP मुख्य सचेतक को कहा अभद्र शब्द, सदन में मचा हल्ला

news image
राजस्थान
04 Feb 2026, 08:21 pm
66 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

shanti dhariwal abuse in vidhansabha controversy: राजस्थान विधानसभा में चल रहा बजट सत्र के अचानक उस वक़्त सुर्खियों में आ गया, जब राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस में कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने सदन में ही अमर्यादित शब्द या गाली का इस्तेमाल किया। धारीवाल ने भाजपा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी, जिसपर सत्ता पक्ष तुरंत गरमा गया।


दरअसल, जब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर बहस चल रही थी, तब शांति धारीवाल और जोगेश्वर गर्ग के बीच थोड़ी तू-तू, मैं-मैं हो गयी। गर्मागर्म बहस के बीच धारीवाल अचानक थोड़े बेकाबू हो गए और गर्ग को संबोधित करते हुए कहा “आपकी बात आधी तो समझ में आती है यार और आधी नहीं.... और (अभद्र शब्द)। इस घटना से सदन में हंगामा मच गया और भाजपा सदस्यों ने जोरदार विरोध जताया।


घटना उस समय हुई जब धारीवाल भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कौशल केंद्रों में घोटाले का जिक्र किया। धारीवाल ने कांग्रेस की योजनाओं की सराहना की, जैसे मरीजों की मौत पर 2500 रुपये की सहायता और शव के लिए ताबूत की व्यवस्था।


लेकिन धारीवाल की भाषा पर ताना मरते हुए गर्ग ने स्पीकर संदीप शर्मा से कहा कि धारीवाल की जुबान से “फूल” झड रहे हैं और उस आपत्तिजनक शब्द को सदन की कार्यवाही से तुरंत हटाया जाए।


भाजपा सदस्यों के विरोध से सदन में काफी देर तक शोर-शराबा रहा। विपक्ष कांग्रेस को बचाव की मुद्रा में आना पड़ा। यह धारीवाल का पहला विवाद नहीं है। पहले भी वे बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर 'राजस्थान पुरुषों का प्रदेश है' जैसा बयान दे चुके हैं, जिससे काफी आक्रोश फैला था। उनकी भाषा शैली से सदन की गरिमा पर सवाल उठते रहे हैं।


हालांकि धारीवाल ने भाजपा पर पलटवार जारी रखा और उनकी योजनाओं को अव्यावहारिक बताया। सदन में कोई तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन यह घटना विधानसभा की बहसों में बढ़ते तनाव को दर्शाती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे बयान सदन की कार्यवाही को प्रभावित करते हैं और राजनीतिक माहौल को और गरमा सकते हैं।



इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.