BJP ने पूरे प्रदेश में नियुक्त किए मीडिया प्रभारी, जारी की लिस्ट

BJP ने पूरे प्रदेश में नियुक्त किए मीडिया प्रभारी, जारी की लिस्ट
राजस्थान
25 Mar 2026, 02:17 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश में कई संगठनात्मक नियुक्तियों को मंजूरी दी है। राठौड़ ने जिला और संभाग स्तर पर मीडिया प्रभारी नियुक्त किए हैं। लिस्ट के अनुसरा जोधपुर संभाग से रतनलाल शर्मा, जयपुर संभाग से कैलाश शर्मा, बीकानेर संभाग से दशरथ सिंह शेखावत, अजमेर संभाग से सुमन शर्मा, भरतपुर संभाग से लक्ष्मीकांत भारद्वाज, उदयपुर संभाग से कुलदीप धनकड़ और कोटा संभाग से ज्योति खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा कोटा संभाग में कोटा शहर से तन्मय शर्मा, बूंदी से शिवांगी सिकरवार,बारां से पंकज मेहता, झालावाड़ से मदन प्रजापत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उदयपुर संभाग में उदयपुर ग्रामीण से प्रीति शर्मा, उदयपुर शहर से विकास बारहठ, राजसमंद से नम्रता सिंह, डूंगरपुर से मुकेश रावत, चित्तौड़गढ़ से रमेश नवहाल, बासंवाड़ा से जयपाल सिंह मांडोता और प्रतापगढ़ से विक्रम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जोधपुर संभाग में पाली से अरविंद गिरधर, जालौर से ओमप्रकाश विश्नोई, सिरोही से ललित लकवाल, बाड़मेर से जेपी यादव, जैसलमेर में सूरज सोनी और बालोतरा से रेवंत सिंह राजपुरोहित को प्रभारी बनाया गया है। वहीं जोधपुर शहर में लोकेंद्र सिंह राजावत, जोधपुर देहात दक्षिण से राजकुमार शर्मा, जोधपुर देहात उत्तर से जोगेंद्र राजपुरोहित को प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.