राजस्थान बजट 2026-27: दीया कुमारी ने पेश किया बजट! महिलाओं के लिए की 500 करोड़+ की ये बड़ी घोषणाएं

Rajasthan Budget 2026-27: Women Welfare Scheme: बुधवार 11 फ़रवरी को राजस्थान विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। दीया कुमारी ने 11 बजे बजट भाषण शुरू किया, जो 2 बजे तक चला। बजट में प्रदेश सरकार ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों, पर्यावरण संरक्षण, अरावली आदि विषयों पर कई घोषणाएं की गयी। इन्हीं में महिलाओं को लेकर भी कई बड़ी घोषणाएं की गई, जिनमें से मुख्य घोषणाएं इस प्रकार हैं -
• प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्कूलों में मिड डे मील के लिए स्थानीय स्तर पर फल-सब्जी आदि उपलब्ध कराए जायेंगे। साथ-साथ महिलाओं की आजीविका संवर्धन की दृष्टि से 11000 अमृत पोषण वाटिकाओं का निर्माण किए जाने की घोषणा की गयी है। इस हेतु बजट में लगभग 500 करोड रुपए का व्यय प्रस्तावित किया गया है।
• वर्तमान में Aspirational जिलों – करौली, धौलपुर, बारां, जैसलमेर एवं सिरोही में संचालित किशोरी बालिका योजना का विस्तार करते हुए राज्य के समस्त 27 स्पेशल ब्लॉक में किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार का लाभ दिए जाने जाने की घोषणा की गई है, जिसके तहत 50000 बालिकाएं लाभान्वित होंगी।
• प्रदेश में जरूरतमंद एवं असुरक्षित बच्चों की समुचित देखभाल व संरक्षण की दृष्टि से बाल देखरेख संस्थानों, संस्थाओं, Observation Homes, चिल्ड्रन होम आदि की स्थापना एवं विकास के कार्यों में लगभग 50 करोड रुपए का व्यय प्रस्तावित है।
• प्रदेश के बारां जिले में निवासरत सहरिया व खैरवा तथा उदयपुर के जिले के खतौड़ी जनजाति परिवार के लोगों को प्रतिमाह घी, तेल एवं दाल वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए योजना में पात्र परिवारों की महिला मुखियाओं को 1200/- रुपए प्रतिमाह DBT किए जाने की घोषणा की गई है।
• मोबाइल बेस्ड सर्विस के लिए 25000 युवाओं और महिलाओं को मिनी ई-मित्र के रूप में प्रशिक्षित कर अधिकृत किया जायेगा।
• राजस्थान में महिला उद्यमिताओं को बढ़ावा देने की दृष्टि से मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत महिला SAG को दिए जाने वाले लोन की सीमा को 50 लाख से बढ़कर एक करोड रुपए करने की घोषणा की गई है।
• राजीविका की स्वयं सहायता समूह की 5000 सक्षम महिलाओं को प्रशिक्षित कर BC (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस) बनाया जाएगा। साथ ही, 1000 महिलाओं को प्रशिक्षित कर बैंक सखी के रूप में ग्रामीण बैंक की शाखाओं से भी जोड़ा जाएगा।
• राजीविका की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक Capital के रूप में क्षमता संवर्धन एवं Marketing आवश्यक है। इसके लिए समस्त संभागीय मुख्यालय पर राजसखी Stalls शुरू किए जाएंगे।
• सरकारी विभागों में राजकीय कार्यरत समस्त महिलाओं को तनाव मुक्त वातावरण देने के लिए उनके 6 माह से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों की देखरेख के लिए मुख्यमंत्री शिशु वात्सल्य सदन खोले जाएंगे।
इस लिंक को शेयर करें