सीएम भजनलाल शर्मा की राजस्थान दिवस पर बड़ी सौगात, रोडवेज की 207 नई बसों का किया उद्घाटन

सीएम भजनलाल शर्मा की राजस्थान दिवस पर बड़ी सौगात, रोडवेज की 207 नई बसों का किया उद्घाटन
राजस्थान
19 Mar 2026, 01:59 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए 207 बसों को हरी झंडी दिखाई। सीएम ने गुरुवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से नई बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्री जोगाराम पटेल और जयपुर सांसद मंजू शर्मा मौजूद रहे।

सीएम ने बसों के उद्घाटन से पहले अनुबंधित बसों के अंदर की सुविधाएं देखी। इसके बाद सीएम ने पूजा की। फिर नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि रोडवेज में शामिल हुई इन नई बसों में 79 नाॅन एसी, 100 ब्लू लाइन और 28 एसी बसें शामिल हैं। बेडे में शामिल इन बसों से गांव और शहरों में बंद पड़े रूटों पर फिर से नई बसें दौड़ती नजर आएंगी। इससे यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। नई बसें शामिल होने के बाद लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 700 महिलाओं को हेलमेट वितरित किए। इस पहल के जरिए हेलमेट की अनिवार्यता को सुनिश्चित करने की कोशिश की गई। सीएम ने महिला वाॅलटियर्स से कहा कि आपको भी हेलमेट पहनना है और अन्य महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.