राजस्थान में फाइनल वोटर लिस्ट जारी! 44.27 लाख नाम हटे, 12.91 लाख नए नाम जुड़े, कुल मतदाता घटकर 5.15 करोड़

राजस्थान में फाइनल वोटर लिस्ट जारी! 44.27 लाख नाम हटे, 12.91 लाख नए नाम जुड़े, कुल मतदाता घटकर 5.15 करोड़
राजस्थान
21 Feb 2026, 08:44 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Rajasthan Final Voter List Released: राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) पूरा होने के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। 16 दिसम्बर को पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी करने के बाद अगले 1 महीने तक आपत्तियां दर्ज की गयी थीं। आपत्तियों के बाद अब फाइनल लिस्ट जारी कर दी गयी है।

इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेश से कुल 31 लाख 36 हजार 286 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 27 अक्टूबर 2025 को मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी, जो अब घटकर 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 रह गई है।

जारी की गई फाइनल वोटर लिस्ट में 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 पुरुष वोटर्स हैं, जबकि महिला वोटर्स 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 और ट्रांसजेंडर मतदाता 562 शामिल हैं।

16 दिसंबर 2025 को जारी ड्राफ्ट सूची में 5 करोड़ 4 लाख 71 हजार 324 मतदाता थे। ड्राफ्ट लिस्ट के बाद आपत्तियों के निपटारे में 12 लाख 91 हजार 365 नए नाम जोड़े गए, जबकि 2 लाख 42 हजार 760 नाम हटाए गए। इस दौरान ड्राफ्ट से अंतिम सूची तक 10 लाख 48 हजार 605 की वृद्धि हुई।

ड्राफ्ट रोल में ASD (अतिरिक्त व्यवस्थित विसंगति) श्रेणी के तहत 41 लाख 84 हजार 891 नाम पहले ही चिह्नित और हटाए जा चुके थे। कुछ जिलों में वोटर्स की गिनती में अच्छी खासी बढ़त दर्ज की गई है, जैसे जयपुर में 3.45% वोटर्स की बढ़ोतरी हुई, फलोदी में 3.22%, भरतपुर में 2.78% आदि।

मतदाता अपनी नाम-सूची की जांच चुनाव आयोग की वेबसाइट या मतदाता पोर्टल पर कर सकते हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.