कौन है वो महिला IPS, 7 दिन में 3 तबादलों से बटोर रही सुर्खियां

Rajasthan IPS Jyeshtha Maitrei: 7 दिन 2 ट्रांसफर ऑर्डर और 3 जिले, राजस्थान पुलिस का सिर्फ एक वो नाम और हिल गया पूरा महकमा। जी हां, हम बात कर रहे हैं कि राजस्थान की उस महिला IPS अधिकारी की। जिसके 7 दिन में ही 2-2 तबादले किए गए। दो दिन पहले आई 9 IPS अधिकारियों की लिस्ट में इनका भी नाम था। हैरानी की बात ये है कि इसके 7 दिन पहले आई 64 IPS के ट्रांसफर की लिस्ट में भी उनका नाम था। तो ऐसा क्या खास है इन महिला IPS की जो भजनलाल सरकार इन पर इतने बड़े दांव बार-बार खेल रही है।
इनका नाम है ज्येष्ठा मैत्रेयी। ये राजस्थान की सबसे तेज-तर्रार अधिकारियों में गिनी जाती हैं। 19 मार्च को जो लिस्ट ट्रांसफर की आई उसमें उन्हें सवाई माधोपुर ट्रांसफर किया गया था। इससे पहले उन्हें भिवाड़ी से बांसवाड़ा ट्रांसफर किया गया था। लेकिन अब उन्हें सवाई माधोपुर का SP बनाया गया है। भजनलाल सरकार के इस कदम की अब सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी है क्योंकि नई लिस्ट में वे अकेली महिला IPS हैं जिन्हें इतनी अहम पोस्टिंग दी गई है।
मध्यप्रदेश के गुना की रहने वाली मैत्रेयी की कहानी एक इंपिरेशनल स्टोरी की तरह है। इनके पिता सरकारी सेवा में थे। मां प्रिंसिपल थीं, इनके घर में ही शुरू से पढ़ाई का माहौल था। इंजीनियरिंग पूरी करते-करते MPPSC क्लियर कर DSP बनीं। नौकरी के साथ तैयारी और 2017 में पहले ही प्रयास में IPS और ऑल इंडिया रैंक 156 मिली। 2018 बैच और राजस्थान कैडर मिला। मैत्रेयी विवादों में काफी रही हैं। भिवाड़ी में एसपी रहते हुए जासूसी कांड हुआ था। जहाँ साइबर सेल के 7 पुलिसकर्मी उन्हीं की लोकेशन ट्रैक कर रहे थे। उन्होंने बिना हिचक सभी को सस्पेंड कर दिया।
अब उन्हें जो सवाई माधोपुर जगह मिली है, वो कानूनी नजरिए से सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका है। य़हां अवैध बजरी खनन, संगठित अपराध और हाई-प्रोफाइल टूरिस्ट मूवमेंट - सब कुछ संभालना है। ऐसे में ज्येष्ठा मैत्रेयी सिर्फ ट्रांसफर लिस्ट का नाम नहीं, बल्कि राजस्थान प्रशासन के ‘टॉप-ट्रस्ट सर्कल’ की पहचान बन चुकी हैं। अब नज़रें सवाई माधोपुर पर हैं, जहां उनका हर फैसला सुर्खियां बना सकता है।
इस लिंक को शेयर करें

