राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 52 डिप्टी एसपी के हुए ट्रांसफर, जानें किसको-कहां मिली पोस्टिंग?

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 52 डिप्टी एसपी के हुए ट्रांसफर, जानें किसको-कहां मिली पोस्टिंग?
राजस्थान
29 Apr 2026, 05:43 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

Rajasthan Police Transfer: राजस्थान पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में 52 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर कर दिए हैं। यह आदेश डीजीपी पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से जारी किया गया है। सभी अधिकारी पुलिस निरीक्षक से पदोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सूची के अनुसार नरेंद्र कुमार को उप पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर, रामनिवास मीणा अलवर साइबर क्राइम में डिप्टी एसपी, अजयकांत राठौड़ को आयुक्तालय जयपुर से सीआईडी एसएसबी मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ जयपुर लगाया गया है। नरपत सिंह चारण जयपुर एसीबी में डिप्टी एसपी, मुकेश शर्मा राजस्थान पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी, महावीर सिंह यादव को डिप्टी एसपी एसओजी की जिम्मेदारी दी गई है।

बाबूलाल मीणा को उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस झालावाड़, देरावर सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त साईबर क्राइम पूर्व, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अचलदान रतनू को उप पुलिस अधीक्षक एससी/एसटी सैल जोधपुर ग्रामीण, बुद्धाराम को साईबर क्राइम बाड़मेर, रणजीत सिंह को डिप्टी एसपी, एसओजी जयपुर में तैनात किया गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.