राजस्थान में कब होगी राजनीतिक नियुक्तियां? बीजेपी प्रभारी राधामोहन ने दिया ये जवाब

राजस्थान में कब होगी राजनीतिक नियुक्तियां? बीजेपी प्रभारी राधामोहन ने दिया ये जवाब
राजस्थान
07 Apr 2026, 06:43 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

राजस्थान में बीजेपी सरकार के ढाई साल बीत जाने के बाद भी राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई है। ऐसे में लगातार सवाल उठ रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बयानों के सियासी सरगर्मियां अचानक से बढ़ गई है। राजस्थान के राजनीतिक रिवाज को देखा जाए तो स्थानीय निकाय चुनाव के बाद ही राजनीतिक नियुक्तियां होती है।

सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार बनते ही उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं लेकिन सरकार में बैठे लोग नियुक्तियों को टालते रहते हैं। ये बात हम अपने आकलन के आधार पर नहीं बल्कि सत्तारूढ दल के कार्यकर्ता के दावे के आधार पर कह रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार 12 हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता अपनी बारी के इंतजार में बैठे हैं। वहीं 100 से अधिक बोर्ड निगमों और यूआईटी में भी नियुक्तियां होनी हैं। बता देें कि प्रदेश में अब तक 9 बोर्ड और आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां हो चुकी हैं। बता दें कि सरकार ने आखिरी बार राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को नियुक्त किया था।

बता दें कि आज ही प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। बैठक केे बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की आवश्यकता होने पर सीएम अपने स्तर पर निर्णय करेंगे। वहीं राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बीजेपी के प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अब देखना यह है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कब तक बोर्ड निगमों में नियुक्तियां मिल पाती है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.