राजस्थान में विकास रुका, वजह कौन? कांग्रेस का नया हमला- ‘इंतज़ारशास्त्र’!

राजस्थान में विकास रुका, वजह कौन? कांग्रेस का नया हमला- ‘इंतज़ारशास्त्र’!
राजस्थान
26 Mar 2026, 04:25 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Rajasthan Politics: राजस्थान में विकास कार्यों के रुके हुए कामों पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाने पर लिया है। लेकिन इस बार अंदाज कुछ नया है। हर बार की तरह बयानबाजी नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर रीलबाजी से ये हमला किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर नाम दे दिया है इंतज़ारशास्त्र। आज हम हम इसी इंतज़ारशास्त्र की फाइल खोल रहे हैं। जहां करोड़ों की परियोजनाएं तैयार खड़ी हैं, पर शुरू होने का इंतजार कर रही हैं।

चैप्टर-1, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट

अशोक गहलोत ने सबसे पहला चैप्टर खोला है महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट का। ये जयपुर के JLN मार्ग पर 233 करोड़ रुपए खर्च कर खड़ा है। महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज 2024 से तैयार है। स्टाफ बनाने के लिए जगह तैयार है, क्लासरूम्स तैयार हैं, सारी फैसिलिटीज़ तैयार हैं लेकिन इसके दरवाज़े अभी तक बंद हैं।

गहलोत ने ये आरोप लगाया है कि राजस्थान के युवाओं को वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग देने वाला ये इंस्टिट्यूट भाजपा सरकार ने शुरू ही नहीं किया। क्या सिर्फ इसलिए कि ये प्रोजेक्ट पिछली सरकार का था क्या इसकी सजा आज भी सिर्फ युवा भुगत रहे हैं?

मीडिया द्वारा हमारे द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन ‘इंतजारशास्त्र’ और इसमें शामिल आईपीडी टॉवर इत्यादि प्रोजेक्ट्स को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में :
हाँ, ये हम इसलिए चला रहे हैं, सरकार पर दबाव बनाने के लिए। हमारा मकसद यही है कि जो बिल्डिंगें राजस्थान के अंदर खड़ी हो गई हैं, जिन पर… pic.twitter.com/yJgLcVtm6S
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 26, 2026

चैप्टर-2, SMS का IPD टॉवर

अब आते हैं चैप्टर 2 पर जो है SMS अस्पताल का 1200 बेड का IPD टावर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ये ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है। इसे उन्होंने अपने कार्यकाल में शुरू करा दिया था और लगभग पूरा होने को था। लेकिन तभी सत्ता में बदलाव हुआ। बीजेपी सत्ता में आई और IPD टॉवर का काम धीमे हो गया। ये IPD 1200 बेड का अस्पताल है। हाई-टेक सुविधाएं, इसकी छत पर हैलीपैड बनाया गया है। गंभीर हालत के मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा सके और यहां पर उतारा जा सके। लेकिन 400 करोड़ की लागत बढ़कर 764 करोड़ हो चुकी। इसकी एक मंज़िल भी नहीं बनी। काम लगभग ठप पड़ा है। इस पर कांग्रेस का सवाल है कि क्या मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ इसलिए क्योंकि ये प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था।

चैप्टर-3, सांगानेरी गेट के महिला चिकित्सालय का IPD टावर

फरवरी 2023 में ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। तब इसकी लागत कुल 117 करोड़ की थी। टारगेट था कि अगस्त 2025 तक इसे पूरा करना है। ये टॉवर 500 बेड का है। 50 तो ICU बेड हैं। 6 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर हैं। लेकिन अभी तक ये पूरा नहीं हो पाया है। फाइलें अटकी हैं और साइट पर सन्नाटा है। गहलोत का आरोप है कि बीजेपी ने महिलाओं के स्वास्थ्य को भी राजनीतिक द्वेष की भेंट चढ़ा दिया और उन्होंने सवाल दागा कि क्या महिलाओं का इलाज, उनकी सुरक्षा, उनकी सेहत…भाजपा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.