आंखों में आंसू, चेहरे पर मासूमियत...गरीबी-अकेलेपन के बावजूद फटी पैंट में स्कूल आता बच्चा, झकझोर देगा ये वीडियो

आंखों में आंसू, चेहरे पर मासूमियत...गरीबी-अकेलेपन के बावजूद फटी पैंट में स्कूल आता बच्चा, झकझोर देगा ये वीडियो
राजस्थान
14 Mar 2026, 06:32 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

जरा सोचिए एक पांच साल का वो बच्चा, जिसके ना मां-बाप हैं, ना उसकी आर्थिक हालत ठीक हैं लेकिन फिर भी वो रोज स्कूल जाता है, रोज पढ़ाई करता है, रोज वो सीख लेता जिससे वो अपना भविष्य सुधारेगा। जी हां, दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल के बच्चे से उसके टीचर उसकी यूनिफॉर्म के बारे में पूछ रहे थे। तो बच्चे ने बेहद मासूमियत भरे लहजे में कहा कि उसके पास यूनिफॉर्म नहीं है, इसलिए फटी पैंट पहनकर स्कूल आया है।

फटी पैंट से ज्यादा दर्द उस बच्चे की कहानी में था—-
गरीबी, अकेलापन और फिर भी स्कूल जाने का जज्बा—इस मासूम ने दिल छू लिया।

बच्चे की मदद को आगे आयें— #help@narendramodi @AmitShah pic.twitter.com/BWKP9xxjYp
— Journalist Namita Sharma (@NamitaSharmaSV) March 13, 2026


गुरूजी ने जब उससे ये पूछा कि आपके पापा ने नई पैंट नहीं दिलाई तो बच्चे की आंखों में आंसू आ गए और उसने दबी जुबान में कहा कि पापा मर गए, फिर उससे पूछा कि आपकी मां..तो बच्चे ने रोते हुए कहा कि मम्मी भी इस दुनिया में नहीं है।

टीचर ने पूछा कि तो फिर घर में कौन है, कैसे पैंट आएगी? तो बच्चे ने कहा कि बाबा हैं और उनकी पेंशन आएगी तब पैंट आएगी। इसके बाद अगले दिन बच्चे के टीचर उसे यूनिफॉम लाकर देते हैं, जिसे देखते ही उसके चेहरे पर चमक आ गई। ये वीडियो राजस्थान के एक छोटे से गांव का बताया जा रहा है। 


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.