राजस्थान में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर हाई कोर्ट सख्त, 6 नवम्बर तक केंद्र और राज्य सरकार से माँगा जवाब, 6 को होगी सुनवाई

राजस्थान में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर हाई कोर्ट सख्त, 6 नवम्बर तक केंद्र और राज्य सरकार से माँगा जवाब, 6 को होगी सुनवाई
राजस्थान
04 Nov 2025, 07:35 pm
रिपोर्टर : दुष्यन्त

राजस्थान में रोड हादसों में होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बीते 30 दिनों में ही प्रदेश में रोड पर 60 से अधिक व्यक्तियों ने अपनी जान गँवा दी है। हाल ही में हुई लोहामंडी दुर्घटना में तो एक डम्पर ने 45 से ज्यादा व्यक्तियों को कुचल दिया और 15 व्यक्तियों की मौत हो गयी। इन्हीं दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए राजस्थान ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से जवाब माँगा है। एडवोकेट राजेंद्र शर्मा ने बढती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान हुए कोर्ट ने गंभीर होते हुए सरकार को जवाब प्रस्तुत करने हेतु कहा है। एसीजे संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की डिवीज़न बेंच ने आदेश जारी करते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास और राजस्थान के महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद को नोटिस जारी किया है और दोनों को 6 नवंबर तक जवाब तलब करने के लिए कहा है।

एडवोकेट राजेंद्र शर्मा ने कहा कि लगातार बढती सड़क दुर्घटना में मौतों से चिंतित होकर उन्होंने याचिका लगाई थी, जिस पर हाई कोर्ट ने भी तुरंत संज्ञान लिया और सरकार से जवाब माँगा है। कोर्ट का साफ़ आदेश है कि प्रकरण में 6 नवम्बर तक विस्तृत जवाब कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.