मज़ाक में बनाए एक बच्चे के वीडियो से कैसे मच गया बवाल, भाटी-रावणा में कौन सही-कौन गलत?

मज़ाक में बनाए एक बच्चे के वीडियो से कैसे मच गया बवाल, भाटी-रावणा में कौन सही-कौन गलत?
राजस्थान
29 Mar 2026, 11:05 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Ravindra Bhati Chhotu Singh Rawna: इन दिनों शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और भजन गायक छोटू सिंह रावणा की अदावत सुर्खियों में छाई हुई है। एक कैंसर बच्चे के वीडियो ने इस लड़ाई को भड़का दिया। छोटू सिंह रावणा ने रविंद्र भाटी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस बच्चे के वीडियो पर कमेंट किया था जिस पर भाटी बिफर गए और आधी रात को उन्हें फोन घुमा दिया और धमकी देने लगे। इसका जब रविंद्र भाटी ने बीते दिन खंडन किया औऱ कहा कि उन्होंने कहा कि मैंने गलत बात पर आपत्ति दर्ज कराई है। कोई धमकी नहीं दी।

भाटी के बयान के बाद क्या बोले छोटू सिंह रावणा?

रविंद्र भाटी के इस बयान के बाद छोटू सिंह रावणा (Singer Chhotu singh Rawna) ने फिर एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि रविंद्र सिंह भाटी ने उन्हें धमकी दी है और सिर्फ इस बार ही नहीं बल्कि ये तो 2-3 साल चल रहा है। रावणा ने अपने फोन का एक स्क्रीनशॉट भी इस वीडियो में शेयर किया है। जिसमें रविंद्र भाटी की कॉल डिटेल दिखाई गई है। जिसमें दिखाया गया है कि भाटी से उनकी हाल ही में 5 मिनट की बात हुई है।

कई पोर्टल्स को दिए इंटरव्यू में भी छोटू सिंह रावणा (Bhajan Singer Chhotu singh Rawna) ने यही बात दोहराई कि उन्हें भाटी ने धमकी दी है। वो कह रहे हैं कि 2 बार तो छोड़ दिया लेकिन इस बार जो किया वो ठीक नहीं, मुझे सीधा करना आता है।

तो इधर भाटी कह रहे हैं कि उन्होंने धमकी नहीं बल्कि आपत्ति दर्ज कराई है। क्योंकि रावणा ने बिना तथ्यों को जाने एक जनप्रतिनिधि के लिए ऐसी बात कही है जो कि गलत है। धमकी वाली बात झूठ है।

मजाक में बनाए एक बच्चे के वीडियो ने मचाया बवाल

दरअसल ये पूरा विवाद शुरू हुआ एक वीडियो से जो तीन दिन पहले एक छोटे से बच्चे ने बनाया था। इस वीडियो में इस बच्चे ने एक पत्थर के फोन से प्रतीकात्मक तौर पर भाटी को फोन किया था और कहा था कि हमारे यहां उद्घाटन करने भाटी आएंगे। जिसके बाद भाटी ने खुद इस बच्चे को फोन किया।

इस वीडियो के वायरल होने के अगले दिन ही एक दूसरे बच्चे का वीडियो सामने आया। जिसमें उसने खुद को एक कैंसर मरीज बताया और कहा कि भाटी एक बच्चे को तब फोन कर सकते हैं जब वो एक पत्थर के फोन से भाटी से बात (प्रतीकात्मक) करता है। लेकिन हमने आपको कई फोन-मैसेज किए ताकि कैंसर के इलाज में कुछ मदद मिल सके तो आपने हमसे संपर्क तक नहीं किया।

इसी वीडियो पर भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने कमेंट कर दिया था कि आप TRP वाले होते तो आपके पास भी भाटी आते। बस यहीं से सारा विवाद शुरू हो गया। बता दें कि इस कैंसर पीड़ित बच्चे के वीडियो पर बीजेपी नेता स्वरूप सिंह खारा ने इस कैंसर पीड़ित बच्चे और उसके पिता से बात की थी। जिसमें पिता ने कहा कि 3-4 साल पहले ये बीमारी थी, अभी दिक्कत नहीं है। इस पर खारा ने उन्हें जोधपुर AIIMS का नंबर दिया और कहा कि आपको कोई भी समस्या हो आगे तो इस नंबर पर फोन कर लीजिएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.