Bhati-Ravana Controversy: क्या भाटी-रावणा में होगा ‘राजीनामा’, मामले में बड़ा ट्विस्ट

Bhati-Ravana Controversy: भजनगायक छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है। भाटी (Ravindra Singh Bhati) पर जान की धमकी के आरोप लगाते हुए छोटू सिंह रावणा ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ इन्होंने बाड़मेर में रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। रावणा ने भाटी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लेकिन राजपूत समाज के वरिष्ठ लोगों ने इस मामले को बातचीत से सुलझाने की अपील है वो भी एक साथ बैठकर।
राजपूत समाज के नेता ने पढ़ाया भाटी-रावणा का पाठ
दरअसल रावणा (Chhotu Singh Ravana) और भाटी के बीच इस विवाद को लेकर बाड़मेर में श्री राजपूत समाज सेवा समिति ने के उपाध्यक्ष किशोर सिंह कानोड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद है तो उसे पूरे समाज से कैसे जोड़ा जा सकता है। ये तो गलत है ऐसे में समाजों को इसमें नहीं पड़ना चाहिए। कानोड़ ने कहा कि रावणा राजपूत समाज और राजपूत समाज सदियों से एक ही संस्कृति-परंपरा में बंधा हुआ है और उसे निभाता भी आ रहा है। अगर आपको लगता है कि आपके पूरे समाज को इस विवाद में घसीटा गया है तो आप इस बात को बैठकर भी सुलझा सकते हैं।
अपील 🙏 pic.twitter.com/fORcgre1VF
— Kishore Singh Kanod (@kskanod) March 31, 2026
अपील 🙏 pic.twitter.com/SKqSwKbuXz
— Kishore Singh Kanod (@kskanod) March 31, 2026
कानोड़ के बयान के बाद अब कहा जा रहा है कि शायद समाज के इन प्रबुद्धजनों की बात भाटी और रावणा मान सकते हैं और एक ही जाजम पर राजीनामा कर सकते हैं। हालांकि जैसा रुख अब छोटू सिंह रावणा दिखा रहे हैं उससे तो ये लग रहा है कि ये विवाद अभी और लंबा खिंचेगा।
क्या था मामला?
दरअसल ये पूरा विवाद शुरू हुआ एक वीडियो से जो कुछ दिन पहले एक छोटे से बच्चे ने बनाया था। इस वीडियो में इस बच्चे ने एक पत्थर के फोन से प्रतीकात्मक तौर पर भाटी को फोन किया था और कहा था कि हमारे यहां उद्घाटन करने भाटी आएंगे। जिसके बाद भाटी ने खुद इस बच्चे को फोन किया।
इस वीडियो के वायरल होने के अगले दिन ही एक दूसरे बच्चे का वीडियो सामने आया। जिसमें उसने खुद को एक कैंसर मरीज बताया और कहा कि भाटी एक बच्चे को तब फोन कर सकते हैं जब वो एक पत्थर के फोन से भाटी से बात (प्रतीकात्मक) करता है। लेकिन हमने आपको कई फोन-मैसेज किए ताकि कैंसर के इलाज में कुछ मदद मिल सके तो आपने हमसे संपर्क तक नहीं किया।
इसी वीडियो पर भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने कमेंट कर दिया था कि आप TRP वाले होते तो आपके पास भी भाटी आते। बस यहीं से सारा विवाद शुरू हो गया। रावणा ने आरोप लगाया कि भाटी ने उन्हें आधी रात को फोन कर धमकी दी तो इस पर जवाब देते हुए भाटी ने कहा कि उन्होंने कोई धमकी नहीं दी बल्कि अपनी आपत्ति दर्ज कराई कि जब बिना पूरी जानकारी के किसी जिम्मेदार इंसान को किसी जनप्रतिनिधि के बारे में इस तरह की बातें नहीं बोलनी चाहिए।
इस लिंक को शेयर करें

