RBSE 10th Result 2026: RBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.20% के साथ लड़कियों ने मारी बाज़ी

RBSE 10th Result 2026: RBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.20% के साथ लड़कियों ने मारी बाज़ी
राजस्थान
24 Mar 2026, 01:47 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से घोषणा की। इस साल का कुल परिणाम 94.23% रहा है। ऐसे में पिछले साल से 1.17% की बढ़ोतरी हुई है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों का रिजल्ट 93.63% रहा तो लड़कियों का 94.20% रहा।

बस्सी में मुस्कान शर्मा ने हासिल किए 95.83% अंक

वहीं बस्सी उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामसर पालावाला की होनहार मुस्कान शर्मा (पुत्री महेंद्र कुमार शर्मा) ने बाज़ी मारी है। मुस्कान ने कक्षा 10 th में 95.83% अंक हासिल कर स्कूल और गांव का नाम किया रोशन। रिजल्ट जारी होती ही उनके घर पर बधाईयां देने वाले लोगों का तांता लग गया है। सभी लोग मुस्कान को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

-गूगल पर RBSE की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलिए।

-वेबसाइट पर जाते ही पेज की दाईं ओर Main Examination Results - 2026 पर जाएं।

-इसमें आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, एक RBSE Secondary 2026 Result दिखाई देगा जो कि 10वीं क्लास के लिए है। दूसरी 5वीं और 8वीं के लिए होगा।

-आपको जिसका रिजल्ट देखना है उस पर क्लिक करें।

-यहां पर रोल नंबर डालने के लिए बॉक्स आएगा उसमें अपना रोल नंबर डाल दें और Submit कर दें।

-यहां पर आपको आपका रिजल्ट दिखाई देगा इसका प्रिंट भी निकाल लें।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.