RBSE 12th result 2026: राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस-आर्ट्स-कॉमर्स तीनों के नतीजे एक साथ

राजस्थान
31 Mar 2026, 10:54 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आनी RBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नतीजों का ऐलान किया है। RBSE ने आट्र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे दे दिए हैं। साइंस का रिजल्ट 96.23% रहा। कॉमर्स का 93.64% , आर्ट्स का 97.54% रिजल्ट गया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट 97.20% रहा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-गूगल पर RBSE की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलिए।
-वेबसाइट पर जाते ही पेज की दाईं ओर 12th RBSE Result 2026 पर जाएं।
-इसमें आपको Senior Secondary Art/Commerce/Science दिखाई देगा जो कि आपकी स्ट्रीम के लिए है।
-आपको जिसका रिजल्ट देखना है उस पर क्लिक करें।
-यहां पर रोल नंबर डालने के लिए बॉक्स आएगा उसमें अपना रोल नंबर डाल दें और Submit कर दें।
-यहां पर आपको आपका रिजल्ट दिखाई देगा इसका प्रिंट भी निकाल लें।
इस लिंक को शेयर करें

