रेलवे ट्रैक पर झूमते हुए रील बना रहे थे भाई-बहन, पुलिस ने चखा दिया मज़ा

रेलवे ट्रैक पर झूमते हुए रील बना रहे थे भाई-बहन, पुलिस ने चखा दिया मज़ा
राजस्थान
27 Mar 2026, 10:34 am
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर में रेलवे ट्रैक पर रील बनाना भाई-बहन को भारी पड़ गया। इन्होंने ट्रैक पर चलते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लेकिन इस पर पुलिस की नजर पड़ गई। फिर क्या था पुलिस ने दोनों के बारे में जानकारी ली और रेलवे अधिनिय़म की धारा 147 लगा दी जो ट्रेसपास या निषेध एंट्री के लिए होती है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मलारना रेलवे स्टेशन का है मामला

ये वीडियो मलारना रेलवे स्टेशन के पास का है। यहां पर बनास नदी के रेलवे पुल पर पीलवा गांव के रहने वाले भाई-बहन दिलखुश मीणा और संजू मीणा ने ट्रैक पर ही रील बना डाली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल सुरक्षा बल यानी RPF ने जांच की और दोनों को गिरफ्तार किया।

बता दें कि रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश करना, रेलवे ट्रैक पार करना या रेलवे ट्रैक और पुलों पर खड़े होकर फोटो/वीडियो बनाना उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करना भारतीय रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। लेकिन बावजूद इसके कुछ लोग सस्ती फेम पाने के चक्कर नियम-कानून को दरकिनार कर इस तरह का काम कर देते हैं।

इनपुट- एसडी शर्मा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.