सीवरेज में मजदूरों की मौत पर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की रखी डिमांड नहीं तो होगा आंदोलन

सीवरेज में मजदूरों की मौत पर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, 1 करोड़ रुपए के मुआवजे की रखी डिमांड नहीं तो होगा आंदोलन
जयपुर
18 Apr 2026, 11:43 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: जयपुर के करधनी इलाके में दो मजदूरों की सीवर सफाई के हुई मौत पर सियासत होने लगी है। ठेके पर लगाए गए इन मजदूरों की मौत पर निगम चुप्पी साधे हुए है। ना ही इस बात का जवाब दे रहा है कि जो मजदूर मारे गए उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इधर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मारे गए मजदूरों के परिजनों के लिए 1 करोड़ रुपए के मुआवज़े और उनके बच्चों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही कहा है कि मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और अगर उनकी ये मांग पूरी नहीं होगी तो कांग्रेस आंदोलन पर उतरेगी।

कांग्रेस नेताओं ने परिजनों को बंधाया ढांढस

शुक्रवार दोपहर 2 बजे हुए इस हादसे में मारे गए मजदूरों को कांवटिया अस्पताल लेकर जाया गया था। यहां परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने काफी हंगामा किया। यहां पर देर रात पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा परिजनों से मिलने पहुंचे थे। यहां पर काफी समझाइश के बाद उन्हें शांत कराया गया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों की मौत पर कड़ी नाराजगी जताई। इस मौत का जिम्मेदार सीधे-सीधे बीजेपी को जिम्मेदार बताया।

वाल्मीकि संगठन ने लगाए निगम के अधिकारियों पर आरोप

इधर वाल्मीकि सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने आरोप लगाया कि नगर निगम के बड़े-बड़े अधिकारी वाल्मीकि समाज के जवान लड़कों के साथ मौत का खेल, खेल रहे हैं। बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के इन्हें मैनहोल में उतारा जा रहा है। फिर सारी जिम्मेदारी ठेकेदार पर थोपकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

इधर नगर निगम के कमिश्नर ओम कसेरा ने कहा कि इस मामले में लापरवाही हुई है इसकी जांच कराई जाएगी। ठेकेदार पर भी जांच होगी कि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए थे या नहीं। इस बात की पूरी जानकारी ली जाएगी।

बता दें कि झोटवाड़ा जोन के शेखावत रोड, निवारु रोड के करधनी में वार्ड 24 में ये हादसा हुआ था। मैनहोल में रामबाबू और अजय उतरे थे। पहले एक मजदूर सफाई के लिए उतरा, जब जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा। तो दूसरा मजदूर उसे बचाने के लिए उतरा जिससे वो भी गैस की चपेट में आ गया। बेहोशी की हालत में इन्हें कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। जहां इनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में अब अनुकंपा पर बहुओं को भी मिलेगी नौकरी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.