SI भर्ती परीक्षा रद्द के बाद अब क्या करेंगे चयनित अभ्यर्थी? सामने हैं अब सिर्फ ये रास्ते

SI भर्ती परीक्षा रद्द के बाद अब क्या करेंगे चयनित अभ्यर्थी? सामने हैं अब सिर्फ ये रास्ते
राजस्थान
06 Apr 2026, 05:05 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

SI Bharti exam 2021: SI 2021 भर्ती परीक्षा के हाईकोर्ट की डबल बेंच की तरफ से रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। जो अभ्यर्थी परीक्षा पास करके नौकरी भी कर चुके हैं, वे हाईकोर्ट के इस परीक्षा रद्द के फैसले से भारी असंतोष में हैं और सोच रहे हैं कि अब वो क्या करेंगें। तो हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे अभ्यर्थी अब कानूनी रूप से क्या-क्या कदम उठा सकते हैं?

चयनित अभ्यर्थी अब क्या करें?

1. सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) लगाकरः संविधान के अनुच्छेद 136 के तहत हाईकोर्ट के परीक्षा रद्द करने के 90 दिनों के अंदर विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर कर सकते हैं।

2. राज्य सरकार के फैसले का इंतजार: राज्य सरकार फिलहाल हाईकोर्ट के इस फैसले की कानूनी जांच (Legal Analysis) करा रही है। हो सकता है कि सरकार स्वयं हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करे।

3. उम्र में छूट (Age Relaxation): जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की थी उनको सरकार उनकी उम्र में रियायत देकर अगली SI भर्ती परीक्षा में शामिल कर सकती है।

4. पदों का समायोजन: SI भर्ती परीक्षा 2021 के पदों का समायोजन सरकार अगली SI भर्ती परीक्षाओं में कर सकती है, जिससे सरकार अभ्यर्थियों के असंतोष को साधने का प्रयास कर सकती है।

रिसर्च एंड कंटेंट- प्रत्युष तिवाड़ी, कानूनी विशेषज्ञ


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.