जयपुर SMS हॉस्पिटल में फिर आग! इमरजेंसी चैंबर और ऑपरेशन थिएटर में शॉर्ट सर्किट से हादसा, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

Jaipur: जयपुर का सवाई मानसिंह हॉस्पिटल का प्रशासन सुरक्षा को सबसे कम तवज्जो देता है। बीते कुछ वक़्त में SMS हॉस्पिटल में आग लगने की कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं, लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 15 फ़रवरी रविवार दोपहर 12 बजे हॉस्पिटल में फिर से आग लग गयी है। ये आग मेडिकल इमरजेंसी के पास चैम्बर में लगी। (Fire in SMS Hospital)
अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। हालाँकि, गनीमत रही कि घटना के वक़्त आसपास को मरीज़ या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग लगने के कुछ समय बाद ही फायर फाइटर्स ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कमरे के इलेक्ट्रिकल पैनल से चिंगारियां और धुआं निकलने लगी, जिससे स्थिति गंभीर हो गयी। मौजूद स्टाफ ने तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर फाइटर घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत आग पर काबू पाया।
लेकिन ये अकेली आग नहीं, इससे पहले शनिवार को दोपहर 3 बजे हॉस्पिटल के धन्वन्तरी ब्लॉक में तीसरी मंजिल के ऑपरेशन थिएटर में भी आग लग गयी थी। इस घटना के दौरान ऑपरेशन थिएटर में एक बच्चे की सर्जरी चल रही थी। सर्जरी के दौरान मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी। खबर है कि घटना में बच्चे का शरीर भी थोडा सा झुलस गया था। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके चलते हॉस्पिटल प्रशासन ने एक विशेष जाँच कमिटी गठित की है।
इस लिंक को शेयर करें

