झूठा निकला बच्चे का राजा मानसिंह होने का पुनर्जन्म का दावा, जानिए कैसे खुली पोल

Raja Man Singh Punarjanam: टोंक के एक 10 साल के बच्चे ने खुद के राजा मानसिंह का पुनर्जन्म होने का जो दावा किया था वो झूठा निकला। जी हां, इतने दिनों से बच्चे के परिवार ने राजा मानसिंह के पुनर्जन्म होने की खबर फैलाई थी। जिसके बाद बच्चा की ये कहानी रातों-रात वायरल हो गई और सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया में इसके चर्चे होने लगे। लेकिन पड़ताल जितनी गहरी होती गई इस दावे के पुलिंदे झूठे निकलते गए।
कैसे सच आया सामने?
दरअसल जैसे ही ये खबर सामने आई। मीडिया की लाइन बच्चे के घर पर लगने लगी। अनुभवी पत्रकारों ने बच्चे से राजा मानसिंह से जुड़े सवाल पूछने शुरू किए। लेकिन बच्चे के पास इन सवालों के कोई जवाब नहीं थे। जवाब सिर्फ वो थे जो तो गूगल पर भी मौजूद थे। जब बच्चे से पूछा गया कि राजा मानसिंह से पूछा गया कि राजा की मृत्यु कहां हुई थी तो उसने अनाज मंडी की जवाब दिया। जबकि उनकी मृत्यु दक्षिण भारत के एलिचपुर में हुई थी। बस ऐसे ही सवाल थे जिसने बच्चे की कहानी की पोल खोल दी।
पूरा गांव मानता है देवी की कृपा
टोंक के जैकोकाबाद गांव के इस बच्चे का नाम कान्हाराम है। जो कि सिर्फ 10 साल का है और 5वीं क्लास में पढ़ता है। बच्चे के परिवार ने जब ये खबर गांव में फैलाई कि बच्चा खुद को राजा मानसिंह का पुनर्जन्म बताता है। तो गांव वालों ने इस पर विश्वास भी कर लिया और इसे देवी मां की कृपा मानने लगा। लेकिन पड़ताल में बच्चे का ये दावा पूरी तरफ झूठा निकला।
ये भी पढ़ें- गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्रीशीटर की कायदे से खिदमत! टूटे पैरों-हाथ के साथ लाया गया जयपुर
इस लिंक को शेयर करें

