THU, 15 JANUARY 2026

Daily Horoscope 08 Jan 2026: राशिफल और पंचांग: रुक्मिणी अष्टमी पर ग्रहों की बदली चाल से मिलेगी प्रेम और धन में सफलता, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल`

news image
धर्म
07 Jan 2026, 08:36 pm
107 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 07.01.2026 का राशिफल: हर नया दिन ग्रहों की बदलती चाल के साथ जीवन में नयी शिक्षा, मौके, अनुभव और सबक लाता है। आज रुक्मणि अष्टमी है। आज कृष्णा और रुक्मणि की पूजा करने से विष्णु भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है और प्रेम सम्बन्ध फलीभूत होते है। दैनिक राशिफल आपको कारोबार, वित्तीय लाभ, सेहत और परिवार में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।


पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति

• 07 जनवरी, 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो अगले दिन के 07:05 AM तक रहेगी। इसके बाद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी।

• वार गुरुवार है।

• आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 12:23 PM तक रहेगा। उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा।

• आज सौभाग्य योग 05:24 PM तक रहेगा।

इसके बाद शोभन योग प्रारंभ होगा।

• आज करण : गर 06:42 PM तक रहेगा,

इसके बाद वणिज अगले दिन के 07:05 AM तक रहेगा, इसके बाद विष्टि (भद्रा) प्रारंभ।

• सूर्योदय लगभग 07:18 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:48 PM होगा।

• राहुकाल: 01:52 PM से 03:11 PM

• अभिजीत मुहूर्त : 12:13 PM से 12:55 PM

• विशेष दिन/व्रत/त्योहार : रुक्मिणी अष्टमी

स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।



आज का राशिफल

♈ मेष (Aries):- आज कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक माहौल में संतुलन बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग हैं, पर अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान या सिरदर्द हो सकता है।

♉ वृषभ (Taurus):- आज के दिन करियर में नए अवसर आएंगे। धैर्य से आगे बढ़ने पर लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन कोई भी बड़ा निवेश ना करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट या कमर की समस्या हो सकती है।

♊ मिथुन (Gemini):- आज व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। नए संपर्क बनाना फायदेमंद साबित होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। ज़रुरत से अधिक खर्चा निकल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, मानसिक तनाव से बचें।

♋ कर्क (Cancer):- आज कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में आंखों और सिर का ध्यान रखें। निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करें।

♌ सिंह (Leo):- आज कार्यक्षेत्र पर मेहनत का फल मिलेगा और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में थोडा विरोध मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नयी योजना बनाकर काम करना फायदेमंद रहेगा।

♍ कन्या (Virgo):- आज के दिन व्यापारी वर्ग को व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धन संबंधी मामलों में स्थिरता आएगी। पुराना उधार पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी।

♎ तुला (Libra):- आज मन थोडा बेचैन हो सकता है। ऑफिस में स्थिरता रहेगी, लेकिन विरोधी परेशान कर सकते हैं। अपनी समझ से सही फैसले लेना ही बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दिन में तनाव हो सकता है, इसलिए मन को शांत रखने की कोशिश करें। यात्रा लाभकारी साबित होगी।

♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज के दिन नई खुशियां दस्तक देंगी। जॉब या व्यवसाय में अच्छी खबर मिल सकती है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें। नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए सही समय है। परिवार का साथ बना रहेगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पुराने विवाद ख़त्म हो सकते हैं।

♐ धनु (Sagittarius):- आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, जिनका धैर्य से सामना करना होगा। ने संपर्क बनाना करियर को लाभ दे सकता है। पुराने कामों का फायदा मिल सकता है। निवेश करना जोखिम भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही से बचें। मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।

♑ मकर (Capricorn):- आज के दिन धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी और नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापारी वर्ग को विशेष धन लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ मिलना हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निर्णय सोचकर लें और विवादों से दूर रहें।

♒ कुंभ (Aquarius):- आज के दिन ऑफिस में सीनियर्स के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाना फायदा देगा। करियर में सफलता मिलेगी, मेहनत जारी रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ज्ञान प्राप्ति की इच्छा जागेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा या नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे।

♓ मीन (Pisces):- आज का दिन भावनात्मक रूप से मज़बूत रहेगा, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने विवाद खत्म होंगे। नयी योजनाओं पर सावधानी से काम करना होगा। कार्य में प्रगति और धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान या नींद की समस्या हो सकती है।



नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।

.

.

.

विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.