Daily Horoscope 11 Jan 2026: राशिफल और पंचांग: सिंह-धनु पर बरसेगा भाग्य का पानी, मेष-वृश्चिक को मिलेगी बड़ी कामयाबी, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 11.01.2026 का राशिफल: हर नया दिन ग्रहों की बदलती चाल के साथ जीवन में नई संभावनाएँ, चुनौतियाँ और मौके लाता है। राशिफल हमारे जीवन का एक मार्गदर्शक होता है, जो ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर हमारे आने वाले समय की झलक देता है। यह न केवल भविष्य की संभावनाओं को समझने में मदद करता है, बल्कि वर्तमान परिस्थितियों को सही दृष्टिकोण से देखने का अवसर भी देता है। और कारोबार, वित्तीय लाभ, सेहत और परिवार में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति
• 11 जनवरी, 2026 को 10:19 AM तक माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसके बाद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि प्रारंभ होगी।
• वार रविवार है।
• आज चित्रा नक्षत्र 06:11 PM तक रहेगा। उसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू होगा।
• आज सुकर्मा योग 05:25 PM तक रहेगा।
इसके बाद धृति योग प्रारंभ होगा।
• आज करण : कौलव 10:19 AM तक रहेगा,
इसके बाद तैत्तिल 11:28 PM तक रहेगा, इसके बाद गर प्रारंभ।
• सूर्योदय लगभग 07:18 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:50 PM होगा।
• राहुकाल: 04:32 PM से 05:51 PM
• अभिजीत मुहूर्त : 12:13 PM से 12:55 PM
स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।
आज का राशिफल
♈ मेष (Aries):- आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और दिनचर्या संतुलित रखें।
♉ वृषभ (Taurus):- आज धैर्य और समझदारी से काम लेने का दिन है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। पारिवारिक मतभेद उठ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान बनी रहेगी। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है, लेकिन सहयोगियों पर नज़र रखें।
♊ मिथुन (Gemini):- आज आपको नए संपर्कों से लाभ हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और नए रचनात्मक विचार सराहे जाएंगे। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहां चलाते समय सावधान रहें। अनियमित दिनचर्या और विवादों से बचें।
♋ कर्क (Cancer):- आज के दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक यात्रा या तीर्थाटन पर जाना हो सकता है। मानसिक शांति के लिए सकारात्मक सोच रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
♌ सिंह (Leo):- आज आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। नेतृत्व क्षमता के चलते कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी डील आपके पक्ष में आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ज्यादा मेहनत का काम नहीं करें।
♍ कन्या (Virgo):- आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। कानूनी मामलों में नुकसान हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य थोडा नर्म रह सकता है। मन को शांत रखें और वाणी पर नियन्त्रण रखें। विवादों से बचें।
♎ तुला (Libra):- आज संतुलन बनाकर चलने का दिन है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है। दुर्घटना की सम्भावना है।
♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। योजनाबद्ध किये गए कार्य पूरे होंगे और कार्य में एकाग्रता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। गुस्से से बचकर चलने की कोशिश करें। घूमने फिरने से मन प्रसन्न होगा।
♐ धनु (Sagittarius):- आज भाग्य आपका साथ देगा। शिक्षा और करियर से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नयी गाडी या प्रॉपर्टी खरीदना हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लापरवाही न करें।
♑ मकर (Capricorn):- आज जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में स्थिर प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोडा नर्म रह सकता है। व्यवसाय में जल्दबाजी करना बड़ा नुकसान करवा सकता है।
♒ कुंभ (Aquarius):- आज नए विचार और योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। मन कुछ उठा-उठा सा रहेगा और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक सोचने से बचें। व्यापार में गिरावट हो सकती है। वाणी पर काबू रखें।
♓ मीन (Pisces):- आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना ज़रूरी होगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बड़ी डील को सावधानी से संभालने पर आपके पक्ष में आ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी मांगलिक कार्य या घूमने में दिन व्यतीत होगा।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।
.
.
.
विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।
इस लिंक को शेयर करें