THU, 15 JANUARY 2026

Daily Horoscope 12 Jan 2026: राशिफल और पंचांग: इन 5 राशियों पर बरसेगा धन, वृश्चिक को बड़ा लाभ, कुंभ को नए अवसर, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

news image
धर्म
11 Jan 2026, 08:16 pm
158 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 12.01.2026 का राशिफल: हर नया दिन ग्रहों की बदलती चाल के साथ जीवन में नई संभावनाएँ, चुनौतियाँ और मौके लाता है। राशिफल न केवल भविष्य की संभावनाओं को समझने में मदद करता है, बल्कि वर्तमान परिस्थितियों को सही दृष्टिकोण से देखने का अवसर भी देता है। और कारोबार, वित्तीय लाभ, सेहत और परिवार में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।


पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति

• 12 जनवरी, 2026 को 12:42 PM तक माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इसके बाद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि प्रारंभ होगी।

• वार सोमवार है।

• आज चित्रा स्वाति 09:04 PM तक रहेगा। उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा।

• आज धृति योग 06:11 PM तक रहेगा।

इसके बाद शूल योग प्रारंभ होगा।

• आज करण : गर 12:42 PM तक रहेगा,

इसके बाद वणिज अगले दिन के 02:00 AM तक रहेगा, इसके बाद विष्टि (भद्रा) प्रारंभ।

• सूर्योदय लगभग 07:18 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:52 PM होगा।

• राहुकाल: 08:30 AM से 09:47 AM

• अभिजीत मुहूर्त : 12:13 PM से 12:55 PM

स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।



आज का राशिफल

♈ मेष (Aries):- आज का दिन आपके संयम की परीक्षा लेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आपका नेतृत्व कौशल आपको आगे बढ़ा सकता है। पारिवारिक मामलों में धैर्य आवश्यक है। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। long term योजनाओं पर ध्यान बढेगा, जिससे आने वाले महीनों में स्थिर प्रगति के संकेत हैं।

♉ वृषभ (Taurus):- आज आपका मन व्यावहारिक रहेगा और रुके हुए कार्य फिर से शुरू होंगे। धन संबंधी मामलों में संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शुक्र के अनुकूल गोचर से रचनात्मक क्षेत्रों में नई दिशा मिल सकती है, जिससे भविष्य में आय के नए स्रोत बनने की सम्भावना है।

♊ मिथुन (Gemini):- आज का दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। कामकाज में ध्यान भटक सकता है। योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। भविष्य में आपकी बुद्धि किसी कॉन्ट्रैक्ट या परीक्षा में आपको सफलता दिलाएगी।

♋ कर्क (Cancer):- आज भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। धन के मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। आने वाले दिनों में स्थान परिवर्तन या संपत्ति से जुड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

♌ सिंह (Leo):- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अपने विचार प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सूर्य के प्रभाव से नेतृत्व से जुड़ा कोई अवसर भविष्य में आपके सामाजिक सम्मान को बढ़ा सकता है।

♍ कन्या (Virgo):- आज के दिन सूझबूझ से आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में बारीकी से काम करने पर लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी दिनचर्या संतुलित रखें। आर्थिक मामलों में योजना बनाकर चलना उचित है। तकनीकी या एनालिसिस क्षेत्र में नयी शुरूआत करने के लिए आज अच्छा दिन है।

♎ तुला (Libra):- आज संतुलन बनाकर चलने से मामले आपके पक्ष में आएँगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। कानूनी या दस्तावेजी मामलों में सावधानी रखें। शुक्र और शनि का प्रभाव बताता है कि भविष्य में रिश्तों और करियर दोनों में संतुलन बढ़ने की शुरुआत होगी।

♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज आपके लिए गहरी सोच और निर्णय का दिन है। कार्यक्षेत्र में गोपनीय योजनाएँ सफल हो सकती हैं। अचानक बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। करियर में बड़ा परिवर्तन या उन्नति संभव है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

♐ धनु (Sagittarius):- आज के दिन प्रगति थोड़ी कम रहेगी, लेकिन प्रयासों में कमी न करें। शिक्षा से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक नुकसान या कोई खर्चा निकल सकता है। विदेश या उच्च अध्ययन से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। जीवन को नयी दिशा मिल सकती है।

♑ मकर (Capricorn):- आज जिम्मेदारियाँ बढेंगी, लेकिन आप उन्हें कुशलता से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नज़र आएगी। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। long term निवेश से फायदा होने की सम्भावना है। करियर को लेकर बनाई गयी रणनीति भविष्य में आपको फायदा देगी।

♒ कुंभ (Aquarius):- आज मन में नए विचार और योजनाएँ आएंगी। तकनीकी कार्यों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा करने के लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अलग सोचने का तरीका आपको ख़ास पहचान दिलाएगा। व्यापारियों को लाभ होने के योग हैं।

♓ मीन (Pisces):- आज आपका अंतर्ज्ञान प्रबल रहेगा और आपके फैसले सही दिशा में जाएंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आध्यात्मिक या रचनात्मक क्षेत्र में प्रगति होगी। विवाद या कानूनी मामलों में सावधान रहने की ज़रुरत है। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे।



नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।

.

.

.

विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.