Daily Horoscope 19 March 2026: राशिफल और पंचांग: चैत्र नवरात्रि पर किसकी किस्मत चमकेगी| जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope 19 March 2026: राशिफल और पंचांग: चैत्र नवरात्रि पर किसकी किस्मत चमकेगी| जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
धर्म
19 Mar 2026, 01:40 am
रिपोर्टर : Dushyant

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 19.03.2026 का राशिफल: हर दिन ग्रहों की बदलती चाल जीवन में नई संभावनाएँ लाती है। आज विक्रम संवत 2083 के साथ-साथ चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ होने वाले हैं। चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है, सुख-समृद्धि बढ़ती है, नकारात्मकता दूर होती है और इच्छाएँ पूरी होती हैं। दैनिक राशिफल आपको बिज़नस, धन लाभ, स्वास्थ्य और परिवार में सही मार्गदर्शन देता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति

• 19 मार्च, 2026 को 06:52 AM तक फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इसके बाद चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी।

• वार गुरुवार है।

• आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 05:21 AM पर शुरू होकर अगले दिन के 04:04 AM तक रहेगा। उसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू होगा।

• आज शुक्ल योग है, जो अगले दिन के 01:16 AM तक रहेगा।

इसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ होगा।

• आज करण : नाग 06:52 AM तक रहेगा,

इसके बाद किन्स्तुघ्न 05:55 PM तक रहेगा, इसके बाद बव प्रारंभ।

• सूर्योदय लगभग 06:33 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 06:36 PM होगा।

• राहुकाल: 02:05 PM से 03:35 PM

• अभिजीत मुहूर्त : 12:11 PM से 12:59 PM

• विशेष दिन/व्रत/त्योहार : नव संवत्सर प्रारंभ, चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, गुडी पड़वा

स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।

आज का राशिफल

♈ मेष (Aries):- आज का दिन मेहनत और प्रगति का रहेगा। पेशेवर कामों में तालमेल बढ़ेगा, सीनियर्स सहयोग करेंगे और लक्ष्य बेहतर गति से पूरे होंगे। खर्चों पर अंकुश लगाएं। परिवार में मांगलिक माहौल रहेगा। पुराने पेंडिंग चल्र रहे काम निपटाएं और जल्दबाजी से बचें। सकारात्मक सोच रखने से दिन अच्छा गुजरेगा।

♉ वृषभ (Taurus):- आज मन में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन पैसों और बिज़नेस में तेजी बनी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताकर मन को खुशी मिलेगी। ऑफिस में जिम्मेदारी से काम करें। बड़े फैसले लेने का मौका मिलेगा। मित्र मदद करेंगे। संतान से खुशखबरी आ सकती है। मन मस्ती भरा रहेगा।

♊ मिथुन (Gemini):- आज कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स से मुलाकात होगी। बेहतर बातचीत से नए मौके मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, कामकाज में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज़रूरी फैसले सोच-समझकर लें और गुस्सा करने से बचें। रचनात्मकता दिखाने से फायदा होगा।

♋ कर्क (Cancer):- आज आपका भाग्य बल मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र पर बनाये गए लक्ष्य पूरे होंगे। आय-व्यय का संतुलन रखें। कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, परिवार में स्नेह रहेगा। बेचैनी हो सकती है, इसलिए मन को शांत रखें। कारोबार अच्छा चलेगा और पुण्य कार्य से सफलता मिलेगी।

♌ सिंह (Leo):- आज ऑफिस में आपकी अपेक्षाएं और उम्मीदें पूरी होंगी। परिजनों की मदद लें। निजी काम पर थोडा असर पड़ सकता है, लेकिन साथी मदद करेंगे। दूसरों को माफ़ करने की भावना रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें। बातचीत और मीटिंग में सक्रिय रहें। व्यापार सामान्य रहेगा, दबाव वाली स्थिति से बचें।

♍ कन्या (Virgo):- आज टीम वर्क और सहयोग का दिन है। मैनेजमेंट वाले काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज धन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। रिश्तों में संतुलन बनाएं। व्यक्तिगत संपर्क बढ़ेंगे। मित्र-सहकर्मी साथ देंगे और आत्मविश्वास से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेनदेन साफ़ रखें और तरीके से करें।

♎ तुला (Libra):- आज समय की चाल मध्यम रहेगी, इसलिए कामकाज में सहजता बनाए रखें। ऑफिस में काम का दबाव आ सकता है इसलिए अपने दिन को मैनेज करके चलें। आज आपका कला कौशल निखरेगा। सहकर्मी आपका साथ देंगे। सभी कामों को समय पर पूरे करने की कोशिश करें। दिन मिला-जुला रहेगा।

♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज के दिन मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हिम्मत रखने से कार्यक्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। छोटे-मोटे खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए हिसाब बनाकर चलें। बड़ों को बात मानें। परिवार के साथ तालमेल बेहतर होगा। दूसरों के सामने आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

♐ धनु (Sagittarius):- आज घर में कोई बड़ा काम हो सकता है। परिवार के मामलों में सक्रिय रहें। निजी खर्चे तेज़ होंगे। मित्रों का साथ रहेगा। स्वार्थ से दूर रहकर बड़प्पन दिखाएं और दूसरों की मदद करें। लीडरशिप स्किल्स सामने आएंगी। मेहमानों का आना हो सकता है। सुखद परिणाम मिलेंगे।

♑ मकर (Capricorn):- आज भाईचारा और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। मित्रों और साथियों से मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य पूरे होंगे। मार्किट में निवेश जाँच-परखकर करें। आर्थिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे और उलझे काम सुलझेंगे। सभी को साथ लेकर चलें। कुछ पुराने लोगों से वापस मुलाकात का मौका मिलेगा।

♒ कुंभ (Aquarius):- आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी तालमेल बढ़ेगा। पैसों के मैनेजमेंट को सही तरीके से करें, तो धन लाभ हो सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति मिलेगी।

♓ मीन (Pisces):- आज कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही तनाव भी हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर-व्यापार को लेकर फोकस्ड रहें। पारिवारिक सुख में इज़ाफ़ा होगा। अचानक धन लाभ संभव है। पार्टनरशिप या प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में फायदा हो सकता है। तबियत थोड़ी नरम रह सकती है, ध्यान रखें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।

.

.

.

विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.