Daily Horoscope 31 Dec 2025: राशिफल और पंचांग: कूर्म द्वादशी पर ये 3 राशियां बनेंगी सबसे भाग्यशाली, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: आज का राशिफल: 31.12.2025 का राशिफल: हर नया दिन ग्रहों की बदलती चाल के साथ जीवन में नयी शिक्षा, मौके, अनुभव और सबक लाता है। आज कूर्म द्वादशी का विशेष दिन है। यह दिन भगवान विष्णु और उनके कूर्म अवतार से जुड़ा हुआ है। आज के दिन विष्णु की पूजा और आराधना करना विशेष फलदायक होता है। दैनिक राशिफल आपको कारोबार, वित्तीय लाभ, सेहत और परिवार में सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
पंचांग और ज्योतिषीय स्थिति
• 31 दिसम्बर, 2025 को 05:00 AM तक पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी।
• वार बुधवार है।
• आज भरिणी नक्षत्र 04:01 AM तक रहेगा। उसके बाद कृतिका नक्षत्र शुरू होगा।
• आज साध्य योग 09:12 PM तक रहेगा।
इसके बाद शुभ योग प्रारंभ होगा।
• आज करण : विष्टि (भद्रा) 05:00 AM तक रहेगा,
इसके बाद बव 03:25 PM तक रहेगा, इसके बाद बालव प्रारंभ।
• सूर्योदय लगभग 07:17 AM बजे होगा और सूर्यास्त लगभग 05:43 PM होगा।
• राहुकाल: 12:30 PM से 01:48 PM
• अभिजीत मुहूर्त : 12:08 PM से 12:48 PM (आज अभिजीत मुहूर्त का समय राहुकाल से दूषित होने के कारण अभिजीत मुहूर्त में कार्य वर्ज्य है)
• विशेष दिन/व्रत/त्योहार : कूर्म द्वादशी
स्थान के अनुसार पंचांग के समय में थोड़ी भिन्नता (कुछ मिनटों की) संभव है। गहन जानकारी के लिए क्षेत्रीय पंचांग देखें।
आज का राशिफल
♈ मेष (Aries):- आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पैसों के खर्चे पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।
♉ वृषभ (Taurus):- चंद्रमा के गोचर से भावनात्मक स्थिरता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। सहकर्मियों से मतभेद संभव है, लेकिन संयम से स्थिति संभल जाएगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। पेट संबंधी समस्या से सतर्क रहें। मन को शांत रखें।
♊ मिथुन (Gemini):- बेहतर बातचीत से नए संपर्क बनेंगे और लाभ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है, वरना विवाद हो सकता है। करियर में प्रगति के संकेत हैं। पुरानी योजनाओं पर विचार काम हो सकता है। पारिवारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन निवेश सोच समझकर करें।
♋ कर्क (Cancer):- आज परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा। भावनाएं प्रबल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च टालें। मानसिक तनाव का सेहत पर असर हो सकता है। पुराने संबंध मजबूत होंगे। संवाद बनाकर चलें।
♌ सिंह (Leo):- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास से कार्य पूरे होंगे और मान-सम्मान मिलेगा, लेकिन अहंकार से बचें। करियर में प्रगति के योग हैं। सहकर्मियों से समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की सम्भावना है।
♍ कन्या (Virgo):- आज के दिन योजनाएं सफल होंगी और मेहनत का फल मिलेगा। ज्यादा चिंता करने से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। कुछ कार्यों में देरी हो सकती है। परिवार में तालमेल बढेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। मेहनत से दिन बेहतर बनेगा।
♎ तुला (Libra):- आज का दिन सकारात्मक रहेगा। संबंधों में संतुलन बनाने की ज़रुरत है। कुछ मामलों पर दूसरों से मतभेद संभव हैं। सामाजिक सम्मान बढेगा। करियर में नए मौके सामने आएंगे। कोई वपग फैसला अच्छे से सोचकर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ज्यादा खर्चा हो सकता है।
♏ वृश्चिक (Scorpio):- आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन सही निर्णय लेने पर लाभ होगा। अनुसंधान सम्बन्धी कार्य सफल होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। करियर में प्रगति के साथ बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में किसी विषय पर गंभीर चर्चा हो सकती है।
♐ धनु (Sagittarius):- आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जोश बढ़ने से नए विचार आएंगे और लाभ मिलेगा, लेकिन लापरवाही से बचना होगा। व्यवसाय में विस्तार के अवसर आएंगे। यात्रा करते वक़्त सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसों से जुड़े फैसले सोच समझकर लें।
♑ मकर (Capricorn):- आज के दिन आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य पूरे होंगे, लेकिन काम से थकान हो सकती है। करियर में स्थिरता आएगी और सम्मान बढ़ेगा। परिवार में जिम्मेदारियां बढेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
♒ कुंभ (Aquarius):- आज का दिन रचनात्मक रहेगा। नए विचारों से बड़े काम सफल होंगे। मित्रों से मतभेद हो सकता है। करियर में बदलाव आएंगे, जिनसे फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम में मधुरता बढ़ेगी। निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। परिवार के साथ समय बीतेगा।
♓ मीन (Pisces):- आज का दिन भावनात्मक रूप से समृद्ध रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना कहासुनी हो सकती है। आध्यात्मिक शांति मिलेगी। किसी बड़े आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। करियर में करीबियों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की ज़रुरत है।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन है, जो विश्वसनीय स्रोतों से लिया गया है। व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। सकारात्मक रहें, अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें और दिन का लाभ उठाएं।
.
.
.
विशेष: समस्त जानकारी और तथ्य अनुभवी ज्योतिषियों से लिए गए हैं। भारत रफ़्तार किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। न ही किसी प्रकार की क्षति या हानि के लिए ज़िम्मेदार है।
इस लिंक को शेयर करें