THU, 15 JANUARY 2026

7 साल की सारा ने रचा इतिहास, मात्र 9 घंटे 32 मिनट में पूरी की 36 KM की दूरी

news image
खेल
27 Dec 2025, 01:58 pm
176 देखें
रिपोर्टर : Ashish Bhardwaj

जिंदगी में अगर कुछ कर गुजरने की सच्ची चाहत हो, तो मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक पातीं। महाराष्ट्र की महज 7 साल की बच्ची सारा अभिजीत वर्तक ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है, जो आमतौर पर बड़े और अनुभवी तैराकों के लिए भी आसान नहीं होता। सारा ने पूरी रात अरब सागर में तैरकर भारत की सबसे कम उम्र की लंबी दूरी की ओपन वाटर तैराक बनने का गौरव हासिल किया है।


महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की रहने वाली सारा ने धरमतर पोर्ट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी 9 घंटे 32 मिनट में तैरकर पूरी की। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ सारा ने इंडिया की सबसे युवा ओपन वाटर स्विमर का खिताब अपने नाम कर लिया है।


समुद्र की लहरों पर भारी पड़ा हौसला


सारा ने अपनी तैराकी की शुरुआत घोर अंधेरी रात में की, जहां ठंडी हवाएं, ऊंची लहरें और तेज धाराएं बड़ी चुनौती थीं। धरमतर से गेटवे तक का समुद्री मार्ग जेलीफिश, प्रदूषित पानी और खतरनाक धाराओं के लिए जाना जाता है। इसके बावजूद सारा ने पूरे सफर के दौरान संतुलन और एक समान गति बनाए रखी।


जहां कई अनुभवी वयस्क तैराकों को इस दूरी को तय करने में लंबा समय लग जाता है, वहीं 7 साल की सारा ने अपने आत्मविश्वास और मजबूत इरादों से इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह तैराकी उनके कोच और परिवार की निगरानी में कराई गई। सुरक्षा के लिए उनके साथ-साथ नावें भी चल रही थीं।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.