जयपुर के नाहरगढ़ में लगेगी हरमनप्रीत की वैक्स की मूर्ति: सचिन, धोनी और विराट के बीच क्रिकेटर शेरनी भी चमकेगी

जयपुर के नाहरगढ़ में लगेगी हरमनप्रीत की वैक्स की मूर्ति: सचिन, धोनी और विराट के बीच क्रिकेटर शेरनी भी चमकेगी
खेल
04 Nov 2025, 08:44 pm
रिपोर्टर : दुष्यन्त

जयपुर के नाहरगढ़ किले के वैक्स म्यूजियम में जल्द ही एक और नयी चमक जुड़ने वाली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की ख़ुशी में क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की वैक्स मूर्ति यहां स्थापित की जाएगी। 08 मार्च 2026 को इंटरनेशनल वुमन्स डे के मौके पर इस मूर्ति पर से पर्दा हटाकर अनावरण किया जायेगा। मूर्ति की महिला सशक्तिकरण के तौर पर देखा जा रहा है।यह कदम महिला क्रिकेट और सशक्तिकरण, दोनों के लिए खास मायने रखता है।

म्यूजियम के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि हरमनप्रीत की यह मूर्ति सिर्फ़ क्रिकेट की जीत का जश्न नहीं है। यह उन भारतीय महिलाओं की मेहनत, हौसले और आत्मविश्वास को लोगों के सामने रखेगी। हरमनप्रीत ने दिखा दिया है कि कोई भी मैदान हो, महिलाएँ पुरुषों से कहीं पीछे नहीं हैं।

म्यूजियम में पहले से सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली की मूर्तियां मौजूद हैं। धोनी की तरह हरमनप्रीत भी विश्व कप विजेता कप्तान हैं। साथ ही कल्पना चावला, साइना नेहवाल, मदर टेरेसा और राजमाता गायत्री देवी जैसी महिलाओं की मूर्तियां मिलाकर म्यूजियम में कुल 45 मूर्तियाँ लगी हुई हैं। उनकी मूर्ति इन दिग्गजों के बीच जगह बनाएगी, जो महिला क्रिकेट के बढ़ते कदमों को दिखाएगी। हरमनप्रीत की यह मूर्ति युवा लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत देगी।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.