पाकिस्तानी फैंस ने गाया 'जन गण मन', खड़े होकर सलामी भी दी, भारत-पाक मुकाबले का ख़ास पल सोशल मीडिया पर वायरल

T-20 World Cup 2026 के रोमांचक मुकाबले में जहाँ एक तरफ भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से मैदान में लड़ रही थी, वहीं दूसरी पाकिस्तान के दर्शक भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” गाकर भारत के प्रति अपना सम्मान जता रहे थे। मैच से ठीक पहले जब 'जन गण मन' की धुन गूंजी, तो भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के भी समर्थक खड़े गए और साथ में ‘जन गण मन’ गाने लगे और सलामी दी। यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लाखों लोग खुश हो रहे हैं। (India Vs Pakistan)
पूरे मन से जन मन गण गाता पाकिस्तान।#INDvsPAK pic.twitter.com/vZ1eUIrJM0
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) February 16, 2026
15 फरवरी को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तानी बल्लेबाज 114 रनों पर सिमट गए। इस जीत के साथ भारत ने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली। मैच से पहले पाकिस्तानी फैंस उलटफेर की आस में थे कि किसी तरह पाकिस्तान को जगह मिल जाए, लेकिन भारत की टीम ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दीं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि भारतीय फैंस के साथ पाकिस्तानी समर्थक भी राष्ट्रगान गा रहे हैं। इंस्टाग्राम यूजर अरशद मुहम्मद ने इसे शेयर किया, जिसे अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "सीमाएं अलग हैं, लेकिन दिल एक हैं।" दूसरे ने कहा, "इन भाइयों को ढेर सारा प्यार।" तीसरे ने शुक्रिया अदा किया और कहा, "यह प्यार और इज्जत अद्भुत है।" (Pakistani Fan Singing Jan Gan Man)
यह घटना खेल की भावना के साथ साथ सरहद पार भी सम्मान को मजबूत करती है। दोनों देशों के बीच तकरार के बावजूद ऐसा वाकया सामने आना दिलचस्प है। सोशल मीडिया पर इसे 'गूजबंप्स मोमेंट' कहा जा रहा है, जो साबित करता है कि क्रिकेट सिर्फ मैच नहीं, दोस्ती का पुल भी है।
इस लिंक को शेयर करें

