बेटी-दामाद ने पिता को बोरे में बंद कर कूरियर कर दिया! रील बनाने के चक्कर में किया जानलेवा स्टंट, विडियो वायरल

बेटी-दामाद ने पिता को बोरे में बंद कर कूरियर कर दिया! रील बनाने के चक्कर में किया जानलेवा स्टंट, विडियो वायरल
Trending News
18 Mar 2026, 05:39 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Bengluru Human Courier Case: आजकल लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कंटेंट पर रिएक्शन की भूख के वजह से लोग किस हद तक गिर जाते हैं, इसका हाल ही में एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। बेंगलुरु में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर रील शूट करने के चक्कर में अपने ही पिता को बोरे में बांधकर पार्सल कर दिया। जब ज़रुरत से बड़ा कूरियर देखकर कूरियर कंपनी के कर्मचारियों को शक हुआ, तो उन्होंने पैकेट खोल कर देखा। जब बोरे के अंदर से एक बूढा आदमी निकला, तो कूरियर कंपनी वालों के होश फाख्ता हो गए। (Social Media Stunt)

क्यों भेजा गया ये अजीब ह्यूमन पार्सल (Human Parcel)

जाँच में सामने आया कि एक महिला ने अपने पति, सास और देवर के साथ मिलकर अपने ही पिता को बोरे में बंद कर कूरियर कर दिया। ऐसा करने की जब उनसे वजह पूछी गयी, उन्होंने कहा कि वे रमज़ान और त्योहारों से वक़्त होने वाली परेशानी और भीड़-भाड़ को सामने रखने के लिए एक रील बनाना चाहते थे। वो ये दिखाना चाहते थे कि बसों में टिकट मिलने को लेकर इतनी मारामारी है कि अब इंसानों को कूरियर से भेजना ही अकेला चारा बचा है।

बंद होने से हुई बुज़ुर्ग की हालत ख़राब

लम्बे समय तक बोरे के अंदर बंद रहने से बुज़ुर्ग की हालत बिगड़ने लगी थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कूरियर वालों ने हालत बिगडती देख मामले को संभाला, इसके बावजूद परिवार वाले जिद पर अड़े रहे कि वो बहुत दूर से आए हैं और उनका पार्सल को रिसीव किया जाए।

घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में शामिल सभी लोगों को थाने ले गई। बयान दर्ज करने के बाद परिवार ने अपनी गलती मानते हुए एक विडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने सभी से माफ़ी भी मांगी। फ़िलहाल, पुलिस ने उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' की भूख और रील बनाने का भूत किस कदर लोगों पर सवार है, इसकी बानगी बेंगलुरु में देखने को मिली. जहां सोशल मीडिया रील के लिए 'इंसानी पार्सल' का स्टंट करने की कोशिश ने एक कूरियर ऑफिस में हड़कंप मचा दिया. इस घटना में एक महिला, उसका पति, उसकी सास और देवर शामिल थे,… pic.twitter.com/vE85gHnUR4
— NDTV India (@ndtvindia) March 18, 2026



इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.