पढ़ाई नहीं प्यार करो...बच्चे पैदा करने के लिए यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को दिया रोमांस के लिए ब्रेक

पढ़ाई नहीं प्यार करो...बच्चे पैदा करने के लिए यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को दिया रोमांस के लिए ब्रेक
Trending News
19 Mar 2026, 12:26 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Viral News: जरा सोचिए आपका कॉलेज एक नोटिस जारी करे और उसमें लिखा हो “पढ़ाई से ब्रेक लो और थोड़ा जिंदगी को जियो, घूमो, डेट पर जाओ, प्यार में पड़ो”। सुनकर मज़ा आ गया ना? लेकिन ये मज़ाक नहीं है। ये असल में हुआ है वो भी China में। दरअसल चीन के साउथवेस्ट वोकेशनल कॉलेज ऑफ एविएशन नाम के यूनिवर्सिटी ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एक खुशखबरी दी है। वो ये कि उन्हें स्प्रिंग ब्रेक मिल रहा है रोमांस के लिए। इसकी थीम है “फूलों का आनंद लो… और चाहो तो प्यार भी!”

क्यों दिया गया ये ऑफर?

दरअसल चीन की जनसंख्या वैसे तो पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर है। लेकिन उसकी आबाजी बूढ़ी हो रही है। क्योंकि कई सालों से चीन में दो बच्चों की नीति लागू थी, जो कुछ साल पहले हटा दी गई। लेकिन अब पिछले चार साल से लगातार बर्थ रेट डाउन है। यहां पर युवा अब अकेले रहना चाहते हैं। वे शादी या फैमिली को नो कह रहे हैं। खासकर लड़कियां शादी को ना कह रही हैं। जिससे चीन में बड़ी मुसीबत पैदा हो गई है।

दूसरी सरकार खर्च और टूरिज़्म बढ़ाना चाहती है। सरकार चाहती है कि लोग सिर्फ त्योहारों पर नहीं, बल्कि ऑफ-सीज़न में भी घूमने निकलें ताकि बिज़नेस चले। इसलिए Sichuan, Jiangsu जैसे प्रांत और Suzhou, Nanjing जैसे शहर स्प्रिंग हॉलीडेज़ को प्रमोट कर रहे हैं

यूजर्स बोले- भारत में कब आएगा ये नोटिस

इस खबर पर भारतीय यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं। साथ ही कई मजेदार बातें कह रहे हैं। वो कह रहे हैं कि भारत में ऐसा नोटिस कब आएगा? वहीं जानकारों का कहना है कि चीनी सरकार देश में जनसंख्या बढ़ाने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रही है। लेकिन यूथ की इच्छाओं को दरकिनार कर रही है। वो कम प्रेशर, ज्यादा सपोर्ट, और लाइफ को अपने तरीके से जीने की आज़ादी चाहता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.