क्या है Dhurandhar की यलीना का चौंकाने वाला सच? क्या अभी भी जिंदा है Indian Spy से शादी करने वाली लड़की?

Truth of Yalina Jamali Character of Dhurandhar 2: हाल ही में रिलीज़ हुई धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने दर्शकों को रोमांचित तो किया ही, साथ ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद भी खड़ा कर दिया। मुद्दा बना है फिल्म में सारा अर्जुन का निभाया गया यलीना जमाली का करैक्टर – जो पाकिस्तानी नेता जमील जमाली की बेटी है और एक भारतीय जासूस से प्यार कर लेती है।
लेकिन अब असली सवाल ये– क्या ये किरदार सच में पाकिस्तानी नेता नबील गबोल की बेटी की जिंदगी पर आधारित है? क्योंकि फिल्म में यलीना की शादी एक इंडियन स्पाई से से होती हुई दिखाई गयी है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया।
दरअसल, मूवी में दिखाया गया कि यलीना की शादी जासूस हमज़ा से हुई थी। यहीं से इस तूफ़ान को हवा मिली। सोशल मीडिया पर महिन गबोल और नादिया गबोल के नाम घूम रहे हैं। अलग अलग रिपोर्ट्स में अलग अलग बात कही जा रही है। लेकिन बड़ी बात ये आ रही है कि नादिया उनके भाई की बेटी है और महिन वाली कहानी अभी पूरी तरह अनकन्फर्म्ड है।
दूसरी तरफ अब नबील गबोल ने भी खुद इन अफवाहों पर रोक लगा दी है। उन्होंने साफ कहा, “हमारी बेटी के इंडियन स्पाई से निकाह वाली कहानी बिल्कुल झूठी है। फिल्ममेकर्स ने फिल्म में मसाला डालने के लिए ये सब जोड़ दिया।”
नबीन गबोल ने कहा कि उनके सिर्फ दो बेटे हैं। फिल्मवालों ने तो कहानी के लिए उनकी बेटी बना दी, लेकिन असल में उनकी कोई बेटी नहीं है।
फिल्म वाकई लियारी के माहौल और भारत पर हुए आतंकी हमलों से जुडी हुई है, लेकिन यलीना का ड्रामा पूरी तरह से फिक्शनल है। तो क्या यलीना अब भी जिंदा है? स्क्रीन पर देखिए, सच्चाई खुद समझ आ जाएगी!
इस लिंक को शेयर करें

