हल्दीराम के खाने में निकला जिंदा कीड़ा! मुंबई आउटलेट में वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Worm in Haldiram Food Outlet: भारत के वर्ल्ड फेमस Snacks Brand हल्दीराम की छवि को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। हल्दीराम के आउटलेट के खाने में जिंदा कीड़ा निकला है। सोशल मीडिया पर एक विडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें हल्दीराम’s के मुंबई वाले आउटलेट में ऑर्डर किये गए खाने में जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ नज़र आ रहा है। विडियो के वायरल होने के बाद Haldiram’s के आउटलेट को ऑनलाइन काफी आलोचना मिल रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 17 अप्रैल की है, जब मुंबई के मालाड वेस्ट स्थित इंफिनिटी मॉल में हल्दीराम के आउटलेट से एक कस्टमर ने सेवपुरी ऑर्डर की। जैसे ही कस्टमर ने खाने के लिए प्लेट से पहला टुकड़ा उठाया, उसमें पहले ही रेंगता हुआ जिंदा कीड़ा दिख गया।
ग्राहक ने तुरंत उस कीड़े का वीडियो बना लिया। कीड़ा दिखने पर आसपास के कस्टमर भी घबरा गए। उन्होंने आसपास के अन्य ग्राहकों को भी प्लेट दिखाई। घटना का वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ग्राहक ने बताया – हल्दीराम के आउटलेट का लुक और प्रेजेंटेशन भले ही आकर्षक हो, लेकिन असली सवाल खाने की क्वालिटी और सफाई का है। खाने में कीड़ा मिलना बहुत बड़ी लापरवाही है। ग्राहक ने बताया कि आउटलेट के स्टाफ ने इस मामले को बिलकुल भी गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने सिर्फ डिश बदलने की बात कही और अपनी गलती के लिए माफी तक नहीं मांगी। इस उदासीन रवैये से ग्राहक और अन्य लोग नाराज हो गए।
इस घटना ने कैफ़े, रेस्टोरेंट्स और फ़ूड आउटलेट्स में फूड सेफ्टी को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने FSSAI से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना पर हल्दीराम प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस लिंक को शेयर करें

