OMG! IITian बाबा अभय सिंह ने छोड़ दिया संन्यास! कुम्भ के बाद कर ली शादी

OMG! IITian बाबा अभय सिंह ने छोड़ दिया संन्यास! कुम्भ के बाद कर ली शादी
Trending News
06 Apr 2026, 07:25 pm
रिपोर्टर : Dushyant

IITian Baba Abhay Singh Marriage: 2025 के प्रयागराज महाकुंभ में संन्यासी बनकर सुर्ख़ियों में आने वाले IITian बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। सोमवार को अभय सिंह ने इस बात का खुलासा किया। उनकी पत्नी का नाम प्रतीका है। अभय ने बताया कि दोनों ने 15 फरवरी को ही हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी कर ली थी और बाद में 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी। अभय ने बताया कि उनकी पत्नी प्रतीका भी एक इंजिनियर है और कर्नाटक की की रहने वाली है।

सोमवार को अभय काफी लंबे समय के बाद अपनी पत्नी के साथ अपने घर हरियाणा के झज्जर पहुंचे। सबसे पहले बैंक जाकर KYC अपडेट कराई और अकाउंट में नॉमिनी में पत्नी का नाम जोड़ा। इसके बाद अपने पिता एडवोकेट कर्ण सिंह के चैंबर पहुंचे। अभय ने बताया कि वे दोनों अपनी जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल हिमाचल की धर्मशाला में अपन सादगी भरा जीवन जी रहे हैं।

प्रतीका ने बताया - अभय स्वभाव से बेहद सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। मैं मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हूँ और करीब एक साल पहले अभय से मिली थी। मैं भी एक इंजिनियर हूँ और हम दोनों सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। हम बहुत जल्द ही एक सनातन यूनिवर्सिटी बनाने पर विचार कर रहे हैं, जहां धर्म और अध्यात्म को जाने वाले और समझने की इच्छा रखने वाले गुरु और साधक एक साथ एक ही जगह पर जुड़ सकें।

36 वर्षीय अभय सिंह झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और कनाडा में एयरप्लेन डिजाइन कंपनी में काम भी किया था। लेकिन महाकुंभ-2025 के बाद से वे सब कुछ छोड़-छाड़ कर अध्यात्म की तरफ चले गए थे और सुर्खियाँ बन गए थे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.