ट्रंप ‘Idiot’ है.... ईरान ने ट्रम्प को openly बोला इडियट! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी फिर से बंद कर दिया- आखिर चल क्या रहा है?

Iran Calls Trump Idiot: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। सीजफायर लगभग टूटने पर पहुँच चुकी है और ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को वापस बंद कर दिया है। इसी बीच ईरानी दूतावास ने डोनाल्ड ट्रंप पर सोशल मीडिया के जरिए एक बार फिर से सीधा हमला बोला है। साउथ अफ्रीका में स्थित ईरान एम्बेसी ने X पर एक वायरल ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए ट्रंप को साफ़ तौर पर खुले शब्दों में ‘इडियट’ कहा है। ट्रम्प ने पहले एक विडियो शेयर करते हुए ईरान के विदेश मंत्री को इडियट कहा था, जिसके जवाब में ईरान एम्बेसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि इडियट से हमारा मतलब ट्रम्प से था।
IRAN का ट्वीट देखें
दरअसल, मामले की शुरुआत हुई एक वायरल ऑडियो क्लिप से, जिसमें ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी का एक रेडियो मेसेज था। मेसेज में कहा था - यह चैनल 16 पर ईरानी नेवी की कॉल है। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज अभी भी बंद है। होर्मुज़ को सिर्फ खामेनेई के कहने पर ही खोला जाएगा, न कि किसी ‘इडियट’ के ट्वीट करने पर। (Strait Of Hormuz Closed Again)
इसी वायरल क्लिप को ट्रंप ने शेयर करते हुए लिखा कि IRGC ने ईरान के अपने विदेश मंत्री को नेवी के रेडियो पर ‘इडियट’ कहा है। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका वाले ईरानी दूतावास ने डोनाल्ड ट्रम्प पर तंज कसते हुए लिखा - अरे इडियट, उनका मतलब था कि तुम्हारा इडियट प्रेसिडेंट ट्रंप। तुम बस गूगल पर ‘इडियट’ सर्च कर लो, तुम्हें समझ आ जाएगा कि वो कौन है।
यह ट्वीट ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच पाकिस्तान में एक बार फिर से शांति वार्ता की कोशिश के सेकंड राउंड की तैयारी चल रही है। पहला दौर की बातचीत पहले ही फेल हो चुकी है। अगर इस बार भी बातचीत नाकाम रही, तो मिडल ईस्ट में फिर से भयंकर युद्ध शुरू हो सकता है।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल एक्सपोर्ट का एक बेहद ज़रूरी रास्ता है। दो दिन पहले होर्मुज़ खोलने से तेल की कीमतें गिर गयी थी, लेकिन इसे वापस बंद करने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में बैलेंस बिगड़ने का खतरा मंडरा रहा है और तेल की कीमतें फिर से बढ़ जाएंगी। युद्ध के बीच दोनों देशों के मध्य जो तीखी बयानबाजी बयानबाज़ी चल रही है, इससे कूटनीतिक कोशिशों पर सवाल उठने लगे हैं। बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या ये दोनों देश युद्ध को ख़त्म भी करना चाहते हैं या नहीं? (Iran US War Update)
You idiot, he meant your Idiot President, Trump.
Just google ‘idiot’—you’ll understand who it is.😎 https://t.co/ukaYXj0FSE
— Iran Embassy SA (@IraninSA) April 18, 2026
इस लिंक को शेयर करें

