हनुमान जयंती पर रणबीर कपूर की रामायणम् का टीज़र आउट, यूजर्स ने दिए रिएक्शन

Ramayanam Teaser Review: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ का टीज़र गुरुवार को हनुमान जयंती के दिन रिलीज कर दिया गया है। नितेष तिवारी (Nitesh Tiwari) की डायरेक्ट की गई इस फिल्म के 2:38 मिनट के टीज़र में आपको भगवान श्रीराम (Shri Ram) की झलक देखने को मिलती है। शुरूआत में सृष्टि पर राक्षसों का अत्याचार होता दिखाया गया है। फिर अगले पल में श्रीराम की धनुष लिए हुए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की छवि दिखाई जाती है। जिसमें वो एक पहाड़ पर खड़े हुए दिखाई देते हैं।
इस टीज़र की सबसे खास बात ये है कि 2:38 मिनट के टीज़र में 2 मिनट तक रणबूर कपूर श्रीराम के किरदार में अलग-अलग समय को दिखाते नजर आए हैं। जैसे लक्ष्मण जी और सीता जी के साथ अयोध्या को छोड़ना, अपने पिता से आशीर्वाद लेना, घने जंगल में रहना, हिरण बने मारीच पीछे भागना। श्रीराम के शांत स्वभाव को रणबीर कपूर निभाने में काफी जूझते नजर आए हैं। यानी उनके चेहरे और बॉडी लैंग्वेज में शांति तो दिखाई दे रही है लेकिन वो एक बार को बनावटी लगने लग जाती है।
टीज़र में कौन-कौन दिखा?
रामायणम् के इस टीज़र में श्रीराम के अलावा सीताजी, लक्ष्मण जी, दशरथ जी का रोल निभा रहे किरदारों की सिर्फ छवि दिखाई दी है। उनका फेस रिवील नहीं किया है। टीज़र में 2 मिनट के बाद रावण बने यश (Actor Yash) की छवि दिखाई दी है। हालांकि फेस उनका भी रिवील नहीं किया गया है।
हनुमान जयंती पर टीज़र रिलीज़ लेकिन टीज़र में हनुमान जी ही नहीं
मेकर्स ने इस फिल्म रामायणम् को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanati) के दिन रिलीज किया है। लेकिन इस टीज़र में हनुमान जी के रोल को ही नहीं दिखाया गया। इससे व्यूअर्स को थोड़ी निराशा मिली है। रामायण के सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, या यूं कहें कि जिनके बगैर रामायण संभव ही नहीं, उनके रोल को ही इस टीज़र में जगह नहीं मिली।
पुष्पक विमान सबसे बेस्ट पार्ट
रामायणम् (Ramayanam Film) के इस टीज़र के सबसे लास्ट में रावण के पुष्पक विमान को दिखाया गया है। इसे इतने क्लोज़ शॉट में दिखाया गया है कि आप इसकी एक-एक डिटेलिंग निकाल पाएंगे। इसे बिल्कुल एक पुष्प (फूल) की तरह की बनाया गया है। जो काफी अच्छा लग रहा है, इसे देखकर एक बार तो आप ये सोचेंगे कि त्रेतायुग का पुष्पक विमान कुछ ऐसा ही होगा।
कैसा रहा फिल्म का VFX
आजकल माइथोलॉजिकल फिल्म्स में रियल लोकेशन का अभाव रहता है जिससे फिल्म की वास्तविकता बेहद कम दिखने लगती है। यही रामायणम् के साथ भी हुआ है। दरअसल वैसे तो फिल्म में DNEG (Double Negative) और प्राइम फोकस (Prime Focus) कंपनियों का VFX इस्तेमाल किया गया है। ये कंपनियां ऑस्कर विजेता हैं और 'ड्यून', 'टेनेट' जैसी बड़ी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि VFX के जरिए हर सीन को रियल बनाने की कोशिश की है लेकिन अब तकनीक तो तकनीक है वो प्राकृतिक अनुभव आपको नहीं दे सकती है। ऐसे में अगर आप लोकेशन को वास्तविकता से कंपेयर करेंगे तो ये आपको अच्छा अनुभव नहीं देगी लेकिन हां अगर मनोरंजन के लिए इसे देखते हैं तो VFX वाकई कमाल का है।
टीज़र पर क्या बोले यूजर्स
रामायणम् के इस टीजर के अपलोड होते ही 2 घंटे में 1.2 मिलियन व्यूज आए हैं वहीं 20,732 कमेंट आए हैं। य़ूजर्स ने इस फिल्म् को सीधे प्रभास और ओम राउत की आदिपुरुष से ही कंपेयर करके ही देखा है। कमेंट्स में लोगों ने लिखा है कि आदिपुरुष ने ट्रॉमा दिया था लेकिन अब रणबीर कपूर की रामायणम् शाय़द हीलिंग दे सकती है। एक ने लिखा कि अगर आपको VFX पसंद नहीं आए तो रियल जैसे नहीं लगे तो अभी चिंता मत कीजिए VFX का काम फिल्म में अभी भी टल रहा है और ये जो हम देख रहे हैं वो अनफिनिश्ड वर्जन है। कई व्यूयर्स को श्रीराम के रोल में रणबीर अच्छे लगे। उन्होंने लिखा रणबीर पर पीतवस्त्र अच्छे लगे हैं वो श्रीराम की छवि को जी रहे हैं।
इस लिंक को शेयर करें

