उत्तर प्रदेश: सरकारी अस्पताल में 50 हजार रुपये मांगे, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म। देखें विडियो

Uttar Pradesh: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा विडियो वायरल हो रहा है, जिसने उत्तर प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विडियो के अनुसार, एक गर्भवती महिला को शामली जिले के जिला संयुक्त चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने डिलीवरी ऑपरेशन के द्वारा होना बताया और 50 हज़ार रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर महिला को भर्ती नहीं किया और महिला ने हॉस्पिटल के सामने ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। (Shamli Hospital)
विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें-
जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल की देर शाम बागपत के असारा गांव निवासी 30 वर्षीय कौशर बेगम को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी और परिवारजन उसे कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उन्होंने कौशर को जिला अस्पताल जनपद- शामली रेफर कर दिया।
रात के करीब 9 बजे परिवार जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन स्टाफ ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। स्टाफ का कहना है कि अस्पताल में ना तो डॉक्टर है, ना ही बेड खाली है। इसलिए कल आना। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर ने कहा था कि डिलीवरी ऑपरेशन से होगी, इसलिए बड़े अस्पताल ले जाओ।
लेकिन परिजनों ने स्टाफ पर आरोप लगते हुए बताया – स्टाफ ने कहा कि डिलीवरी ऑपरेशन से ही होगी और डिलीवरी के लिए 50 हजार रुपये मांगे। उन्होंने कहा- “पैसे दो, वरना भर्ती नहीं होगी।” अस्पताल सरकारी था, इसलिए परिवार ने पैसे नहीं दिए, तो महिला को भर्ती नहीं किया गया।
जिला अस्पताल से बाहर निकलते ही कौशर की हालत बिगड़ गई। अस्पताल के गेट के ठीक सामने सड़क पर ही प्रसव शुरू हो गया। आसपास की महिलाएं मदद को आगे आईं और चादर डालकर मौके पर ही नॉर्मल डिलीवरी कराई। डिलीवरी होने के बाद डॉक्टर हॉस्पिटल से बाहर निकली और बच्चे और माँ को भर्ती किया। फ़िलहाल मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। (Pregnant Woman Delivery On Road)
परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। साथ ही, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आक्रोश फैल गया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल घेरकर प्रदर्शन किया।
CMO ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने लापरवाही और रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
इस लिंक को शेयर करें

