ट्रम्प ने ईरान का युद्धविराम प्रस्ताव फिर ठुकराया, बोले- पागलों को एटम बम नहीं सौंप सकते

Trump Rejects Iran Ceasefire Proposal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के युद्ध रोकने के नए प्रस्ताव को एक बार फिर खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने युद्ध रोकने के लिए जो प्रस्ताव प्रस्तुत किया, उसमें परमाणु कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं था, जिस पर अमेरिका राज़ी नहीं है। कहा कि हम किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं दे सकते, क्योंकि ये पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाएगा। इसी वजह से अमेरिका ने ईरान पर ये जंग शुरू की है।
फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा - हम पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं जाने दे सकते। अगर हमने हमला नहीं किया होता, तो आज ईरान के पास न्यूक्लियर बम होता, तो इजराइल, मिडल ईस्ट और यूरोप तबाह हो जाते। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने पूरे क्षेत्र को परमाणु खतरे से बचा लिया है।
ट्रम्प की मांग है कि अगर ईरान को युद्ध रोकने के लिए बातचीत करनी है, तो ईरान को पहले अपना Enriched यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा और युद्ध रोकने के लिए अपने परमाणु प्रोग्राम बंद करना होगा। वहीं, ईरान का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज तुरंत खुलना चाहिए। न्यूक्लियर प्रोग्राम की बातचीत बाद में की जा सकती है। (Trump Demands Iran Nuclear Program Shutdown)
लेकिन ट्रम्प को दोनों साथ में चाहिए। ट्रम्प ने साफ किया कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के लिए संसद की मंजूरी की जरूरत नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि जो लोग ईरान पर हमले के खिलाफ हैं, वो देशभक्त नहीं हैं।
इस लिंक को शेयर करें

