नेवी कर्मचारी ने पूर्व प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या की, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखे, सिर जलाया – विशाखापटनम में श्रद्धा जैसा खौफनाक कांड

नेवी कर्मचारी ने पूर्व प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या की, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखे, सिर जलाया – विशाखापटनम में श्रद्धा जैसा खौफनाक कांड
Trending News
30 Mar 2026, 08:43 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Visakhapatnam Navy Technician Murder Ex-Lover: आजकल लड़के-लड़कियों में जो प्रेम प्रसंग शुरू होते हैं, ज़रूरी नहीं की वे शादी या ब्रेकअप तक ही रुक जाएं। कुछ प्रसंग और किस्से प्रेमियों को मौत तक भी ले जाते हैं। आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला किस्सा सामने आया है, जहाँ एक नेवी कर्मचारी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की, फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। लाश के कुछ हिस्सों को फ्रिज में रख दिया और सिर को जलाने की कोशिश की। लेकिन, बाद में आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय आरोपी चिंतादा रविंद्र (Chintada Ravindra) नेवी में हैं और INS डेगा में टेक्नीशियन का काम करता है। मृतका की पहचान 31 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई, जो आरोपी की पूर्व प्रेमिका थी।

कहाँ से शुरू हुआ मामला -

आरोपी रविन्द्र और मोनिका की जान-पहचान 2021 में 'मिंगल' नाम के डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों अक्सर घूमने जाया करते थे और पार्क, थिएटर जैसी जगहों पर मिलते थे। काफी समय तक दोनों रिलेशनशिप में रहे, लेकिन 2024 में रविन्द्र ने किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। इससे बौखलाई मोनिका बार-बार रविन्द्र की पत्नी से मिलने और उसे सब कुछ बताने की धमकी देती थी। रविन्द्र ने बताया कि इसी बात पर उन दोनों के बीच कई बार झगडे हो चुके थे और मोनिका उससे लगभग 3.5 लाख रुपये भी ले चुकी थी। (Ex Girlfriend Killed)

बार-बार के नाटक से परेशान होकर एक दिन रविन्द्र ने किस्सा ही ख़त्म करने का सोचा। एक दिन जब रविंद्र की पत्नी मायके गई हुई थी, तो उसने पूरी प्लानिंग करके मोनिका को दोपहर के वक़्त घर बुलाया। शाम तक दोनों में झगड़ा हो गया और तभी रविंद्र ने मोनिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रविन्द्र ने ऑनलाइन चाकू मंगाया और मोनिका के शव को 4 टुकड़ों- सिर, हाथ, पैर और धड़ में काट दिया। (Body Dismembered in Fridge)

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने धड़ को फ्रिज में रखा, कमर से निचले हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया और सिर व हाथों को सुनसान जगह ले जाकर जलाने की कोशिश की। पुलिस को अभी तक सिर नहीं मिला है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लाश के बचे हुए हिस्सों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। इस घटना की तुलना दिल्ली की श्रद्धा वॉकर हत्याकांड से की जा रही है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.