तेहरवीं का रायता बना 'रेबीज का रायता': बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते ने 200 लोगों को अस्पताल भगाया - वैक्सीन के लिए लाइन लगी

Badaun rabies scare: क्या हो अगर आप किसी भोज में अच्छे खाने का लुफ्त उठा रहे हों, और अचानक खबर आये कि जो खाना आपने खाया, उससे तो आपको गंभीर बीमारी या मौत भी हो सकती है। ऐसा ही एक अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है, जहाँ तेहरवीं के मृत्यु भोज का रायता 200 लोगों के गले की हड्डी बन गया। असल में रायता भी नहीं, बल्कि एक पागल कुत्ते के काटने की वजह से एक भैंस मर गयी, जिसके दूध से बना रायता लोग पहले ही पी चुके थे। खबर मिलते ही लोगों में रेबीज का डर इस कदर फ़ैल गया, कि तुरंत ही अस्पताल की तरफ भागे।
दरअसल, पूरा मामला कुछ इस तरह है कि बदायूं जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के पिपरौल गांव में एक व्यक्ति तेरहवीं के मृत्यु भोज का चल रहा था। (tehrvi bhoj raita) भोज में बने खाने में रायता भी तैयार किया गया था। रायता बनाने के लिए गाँव के ही दूधवाले से दूध लिया गया। अब लोगों का कहना है कि जिस भैंस के दूध से रायता बनाया गया था, उसे कुछ दिनों पहले ही एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। कुछ ही दिनों में भैंस में रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे और जल्द ही भैंस की मौत भी हो गयी।
इस घटना को सुनकर गाँव वालों में शक फ़ैल गया कि जिसने भी इस भैंस के दूध से बना रायता पीया है, उन्हें भी रेबीज हो जायेगा। जैसे ही डर ने अपना असर दिखाया, मृत्यु भोज खाने वाले सभी लोग अस्पताल की तरफ भागे। (Anti-Rabies Vaccine) 200 के करीब लोग स्थानीय अस्पताल पहुंचे और एंटी रेबीज वैक्सीन लगवा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने भी रायता खाने वालों को एहतियात के तौर पर वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर मामला वायरल होते ही तरह तरह के कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। एक यूजर ने कमेंट किया – ‘एक तेहरवीं ने 200 लोगों की तेहरवीं की फील्डिंग सेट कर दी।’ एक अन्य यूजर का कमेंट था – एक भैंस ने 200 लोगों की लंका लगा दी थी, अच्छा हुआ वक़्त रहते पता चल गया। ऐसे ही कई चटपटे कमेंट के साथ घटना वायरल हो गयी।
इस लिंक को शेयर करें

