गाजियाबाद में गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मारी, छुट्टी नहीं देने से था नाराज

गाजियाबाद में गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मारी, छुट्टी नहीं देने से था नाराज
उत्तर प्रदेश
16 Mar 2026, 04:23 pm
रिपोर्टर : Rakesh Choudhary

गाजियाबाद के लोनी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पंजाब और सिंध बैंक केे मैनेजर अभिषेक शर्मा की सोमवार को उनके ही बैंक के गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बैंक का स्टाफ उनको लेकर दिल्ली के जीटीबी हाॅस्पिटल पहुंचा लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पूरा मामला गार्ड की छुट्टी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गार्ड कई दिनों से मैनेजर से छुट्टी मांग रहा था। गार्ड दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर छुट्टी के लिए पहुंचा था। जब मैनेजर अभिषेक ने उनको छुट्टी के लिए मना किया तो गार्ड ने अपनी बंदूक से उनको गोली मार दी। घटना से जुड़ा बैंक का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें मैनेजर को घायल अवस्था में बैंक का स्टाफ बाहर लेकर आ रहा है।

पटना के रहने वाले थे अभिषेक

उधर गोली मारने के बाद बागपत का रहने वाला रविंद्र फरार हो गया। पूरा मामला गाजियाबाद के लोनी बाॅर्डर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि मैनेजर अभिषेक शर्मा पटना के लखीपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। वे पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.