TUE, 10 FEBRUARY 2026

"काशी में मंदिर तोडना झूठ" योगी बोले - कांग्रेस ने बनाया AI से फेक वीडियो, सुरक्षित है अहिल्याबाई की मूर्ति

news image
उत्तर प्रदेश
18 Jan 2026, 11:39 am
242 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Manikarnika Ghat Controversy, Ahilyabai Holkar Statue Demolished: बीते चंद दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक demolisher काशी के मणिकर्णिका घाट पर लगभग 100 वर्ष पुरानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति और मंदिर तोड़ता नज़र आ रहा है। काशी के मंदिर तोड़ने का विवाद बढ़ने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आधिकारिक बयान दिया, जिसमें योगी ने मणिकर्णिका घाट पर मूर्ति तोड़ने के विडियो को फेक बताया और इसको लेकर छिड़े विवाद पर विपक्ष को घेरते हुए कांग्रेस पर झूठी सूचना फ़ैलाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा टूटी मूर्ति का वीडियो AI Generated है और यह कांग्रेस की काशी को बदनाम करने की साजिश है। (Fake AI Video)


(Yogi Adityanath Statement) शनिवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम योगी ने कहा कि काशी में मंदिर तोड़े गए हैं, इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता। अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को हटाया ज़रूर गया है, लेकिन इसे सुरक्षित रखा गया है और जीर्णोद्धार के बाद यह नई रूप में दिखाई देगी। योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल करके मंदिर तोड़ने की झूठी अफवाह फैला रही है, जो एक अपराध है। योगी ने कहा - "काशी अविनाशी है और यहां कोई मंदिर नहीं तोड़ा गया। " (Varanasi Manikarnika Redevelopment)


विवाद की शुरुआत 10 जनवरी को हुई, जब घाट के पुनर्विकास कार्य के दौरान बुलडोजर चलाने का वीडियो वायरल हुआ। स्थानीय लोगों और इंदौर स्थित होल्कर ट्रस्ट ने दावा किया कि अहिल्याबाई होल्कर की वर्षों पुरानी मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई है। इसके चलते जनता का विरोध देखने को मिला और प्रदर्शनकारियों ने मंदिरों और ऐतिहासिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।


अगर इतिहास देखें, तो मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने 1771 में मणिकर्णिका घाट का निर्माण कराया था और 1791 में इसका नवीनीकरण हुआ था। पिछले 11 वर्षों में योगी आदित्यनाथ ने काशी के आध्यात्मिक विकास पर जोर दिया और कहा कि 2014 के पहले काशी में हर दिन सिर्फ 5 से 50 हज़ार दर्शनार्थी ही आते थे, लेकिन अब काशी विश्वनाथ धाम के विकास के बाद यह संख्या बढ़कर अब प्रतिदिन 1.5 लाख दर्शनार्थी तक हो गई है। उन्होंने कहा कि काशी ने देश की जीडीपी में 1.3 लाख करोड़ का योगदान दिया।


विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि ऐसे झूठे प्रचार से विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि एआई वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हालाँकि, इस मुद्दे पर फ़िलहाल तक कांग्रेस की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.